फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Top 10 news of Varanasi Three illegal plots demolished shops removed from hold area varanasi airport

एक क्लिक में वाराणसी की टाॅप 10 खबरें : तीन अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, एयरपोर्ट के इस एरिया से हटाएं दुकान

Thu, 12 Dec 2024 11:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:46 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी विकास प्राधिकरण ने जिले में 50 बीघे की तीन अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। साथ ही अवैध दो निर्माण को सील कर दिया है। वहीं, बाबतपुर एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में गेट नंबर दो के सामने खुली दो दुकानों को हटाने के के लिए अधिकारियों ने निर्देशित किया है।

विज्ञापन
Top 10 news of Varanasi Three illegal plots demolished shops removed from hold area varanasi airport
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीडीए की ओर से गुरुवार को 50 बीघे की तीन अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करवाई गई। इसके अलावा दो अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपे गए। नगर नियोजक प्रभात कुमार की ओर से चिह्नित 23 अवैध प्लाटिंग में से 50 बीघे की तीन अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई।

विज्ञापन


नगवां वार्ड के रोहनिया सदलपुर हासापुर मिसिरपुर में अज्ञात, राम नरेश पटेल और रामजी पटेल की ओर से 10 बीघे में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इसी प्रकार सदलपुर, हासापुर में राम नरेश पटेल, रामजी पटेल एवं देवनाथ बिन्द की ओर से 30 बीघे में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। कादीपुर में देवनाथ बिन्द, विजय बिन्द व अन्य की ओर से 10 बीघे अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। 
विज्ञापन


उधर सिकरौल वार्ड में बगैर नक्शा पास कराए ओपी पांडेय की ओर से पीडब्ल्यूडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। जिसे सील कर थाना कैंट की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया। उधर मुगलसराय वार्ड के करवत में सत्यम चौबे ने बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण किया था। जिन्हें नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके काम कराने पर अवैध निर्माण सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हटा बैनर
पुरातात्विक संग्रहालय के समीप एक यूरिनल पर लगे बैनर को निगम के कुछ कर्मचारियों ने ढ़क दिया था। इसमें प्रधानमंत्री की भी तस्वीर थी। इसका फोटो सोशल मीडिया पर जारी होते ही, नगर निगम कर्मियों ने आनन फानन में इसे हटा लिया। पुरातात्विक संग्रहालय के समीप एक यूरिनल के कई दिनों से खुले होने से यहां दुर्गंध फैलती थी। यहां प्रतिदिन पर्यटकों का आना-जाना भी लगा रहता है। आनन फानन में नगर निगम कर्मियों ने बैनर लगाकर यूरिनल ढंक दिया। पीएम की फोटो छिपाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नगर निगम के इंस्पेक्टर सुजीत गुप्ता ने इसे हटवा दिया।

मारपीट करने वालो के खिलाफ केस दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुरा इलाके में रहने वाले राधेश्याम की तहरीर पर यूट्यूबर अभिषेक सिंह के खिलाफ पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। राधेश्याम ने आरोप है लगाया है कि आरोपी और अज्ञात लोगों ने मिलकर उसे गालियां देते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पीड़ित की जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सामाजिक मान मर्दन किया है। आरोप है कि सभी शराब के नशे में धुत थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

केवाईसी को लेकर कोटेदारों को किया गया सक्रिय
राशन कार्ड की केवाईसी को लेकर कोटेदारों को एक्टिव किया गया है। कोटेदारों की ओर से राशन कार्डधारकों को मैसेज और फोन किया जा रहा है कि दिसंबर में केवाईसी करा लें। ऐसा नहीं कराने वालों को अगले महीने से राशन नहीं मिल पाएगा। कई लोगों ने केवासी कराई है जबकि अब भी 75 हजार से अधिक कार्डधारकों ने केवाईसी नहीं कराई है।

इसे लेकर कोटेदार भी परेशान हैं। भोजूबीर के कोटेदार राकेश ने बताया कि आपूर्ति विभाग की ओर से काफी दबाव है। उधर आम जनता में कई ऐसे लोग हैं जो केवाईसी नहीं कराए हैं। फोन और मैसेज से उन्हें सूचित किया गया है। बावजूद इसके अब भी 37 लोग नहीं आए हैं। यही हाल अन्य कोटे की दुकानों का है। उधर आपूर्ति विभाग ने सभी कोटेदारों को हिदायत दी है कि केवाईसी नहीं कराने वालों की सूची बना लें ताकि बाद में अनाज न मिलने पर किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

मशाल लेकर बांग्लादेशी हिंसा का विरोध करने निकले व्यापारी
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को वाराणसी व्यापार मंडल ने मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने किया। जुलूस विश्वेश्वरगंज और कालभैरव चौराहे से प्रारंभ होकर बाबा विश्वनाथ मंदिर ज्ञानवापी पर संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदू समाज पर हो रहे अन्याय का विरोध करना और एकजुटता का संदेश देना रहा।

मशाल के साथ बांग्लादेश के विरोध में नारों वाली तखती लेकर लोग निकले। अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा ने कहा इस पूरे घटनाक्रम को चटगांव के हिंदू व्यवसायियों संग पुलिस के दुर्व्यवहार से समझा जा सकता है। मंडल के सभी सदस्यों ने समाज को जागरूक और संगठित होने का संदेश दिया। रमेश निरंकारी, संजय जायसवाल, संजय गुप्ता, गुंगीत बग्गा, दीप्तिमान देव गुप्ता, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

जमीन के विवाद में मारपीट के मामले में केस दर्ज
पिंडरा बाजार में दो दिन पूर्व जमीन विवाद में मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद फूलपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पिंडरा बाजार निवासी कैलाश नाथ विश्वकर्मा, विरेंद्र विश्वकर्मा, आशीष कुमार विश्वकर्मा व लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया कि पट्टीदार राजकुमार विश्वकर्मा और उसके परिजनों ने हमला किया।

आईआईटी में 12 दिन में 289 कंपनियों में 1010 को दिया जॉब ऑफर
आईआईटी बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट के 12 दिन में 289 कंपनियों ने 1010 छात्रों को जॉब ऑफर दिया। अधिकतम पैकेज 1.65 करोड़ और न्यूनतम 10 लाख का मिला। प्लेसमेंट में टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, एनेलिटिक्स, एलएंडटी जैसी कंपनी आई। एक दिसंबर से कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन 89 कंपनियों में 170, दूसरे दिन 50 कंपनियों में 216, तीसरे दिन 22 कंपनियों ने 103 और चौथे दिन 15 कंपनियों ने 86 छात्र-छात्राओं को ऑफर दिया। इसमें 11 छात्रों को 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिल चुका है। 

मजदूर हत्याकांड में तीन टीमें कर रहीं तफ्तीश
बड़ागांव थाना क्षेत्र के भेलखा में देसी शराब ठेके पास राजेश सरोज की सिर कूंचकर हत्या मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही हैं। सीसी कैमरे और सर्विलांस के सहारे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी बबलू यादव की गिरफ्तारी के बाद उसके परिचित दो आरोपी जिनका आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा। उसमें एक आरोपी के खिलाफ सोनभद्र के राबर्ट्सगंज और वाराणसी के कई थानों में छह से अधिक लूट समेत अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसका सहयोगी फरार है। पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

बनारस मुशायरे में देशभर के शायर करेंगे शिरकत
बनारस मुशायरे का आयोजन बेनियाबाग के मैदान में 15 दिसंबर को होगा। इसमें देश के जाने माने शायर शामिल होंगे। यह जानकारी सुधांशु श्रीवास्तव, दमदार बनारसी और शिव यादव ने प्रेसवार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि बनारस मुशायरे में शबीना अदीब, मोहन मुंतजिर, इस्माईल नजर, गुल ए सबा, धर्मराज उपाध्याय के साथ ही काशी के सलीम शिवालवी, डॉ. प्रशांत सिंह भी शायरी पेश करेंगे।

पं. सुदामा तिवारी उर्फ सांड बनारसी, अनिल यादव 'बंटी' के साथ ही अरमान अहमद, एड. विवेक शंकर तिवारी, नसीर अहमद बबलू की सहभागिता से यह आयोजन होगा। मुशायरे की निजामत इस्माइल नजर, सदारत सांड बनारसी, मेहमाने खुसूशी किशन दीक्षित होंगे। विशिष्ट अतिथि श्यामलाल यादव होंगे। स्वागत अनिल यादव बंटी करेंगे।

एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया से हटाएं दुकान
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की डिप्टी डायरेक्टर चंदन चौधरी ने गुरुवार को वाराणसी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में गेट नंबर दो के सामने खुली दो दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि इन्हें कहीं और स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कार्गो टर्मिनल, नए एटीसी बिल्डिंग, एप्रन एरिया और टर्मिनल बिल्डिंग का निरीक्षण किया। 

नए टर्मिनल बिल्डिंग का प्रस्तावित मॉडल भी देखा और उसमें सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर एयरपोर्ट अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के फ्लोर प्लान को अनुमति देनी थी, इसे लेकर भी उन्होंने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed