{"_id":"64cfe36d182b20d325035796","slug":"tomato-prices-soften-sold-for-rs-160-a-kg-varanasi-news-c-20-vns1013-319552-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: टमाटर के तेवर हुए नरम, बिका 160 रुपये किलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: टमाटर के तेवर हुए नरम, बिका 160 रुपये किलो
विज्ञापन
फोटो- -- -- -- -- -- -
वाराणसी। करीब 10 दिनों से टमाटर में भाव में बेतहाशा उछाल के बाद रविवार को इसके तेवर नरम दिखे। फुटकर में 250 रुपये बिकने वाला टमाटर 160 रुपये किलो बिका। जबकि थोक में सौ से 120 रुपये किलो था। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली।
पहड़िया मंडी में रविवार को पांच गाड़ी टमाटर आया। इसके चलते टमाटर के दाम में 40 रुपये की और कमी आई। व्यापारी बाबूलाल सोनकर ने बताया कि बंगलूरू में पैदावार ज्यादा होने से भाव घटे हैं। उम्मीद है कि एक सप्ताह में और दाम और गिर जाएंगे। संवाद
आज यहां बिकेगा सस्ता टमाटर
एनसीसीएफ की ओर से सोमवार को भी चार केंद्रों पर 70 रुपये किलो के दर से टमाटर की बिक्री होगी। पहड़िया मंडी के गेट नम्बर एक, डीआईजी कॉलोनी जिला जेल के पास, गायघाट व मछोदरी एवं तुलसी मानस मंदिर दुर्गाकुड में मोबाइल वैन से टमाटर की बिक्री होगी। रविवार को महमूरगंज पासपोर्ट व कबीर नगर में काफी भीड़ रही।