{"_id":"641dba7b70b731fa1a09faec","slug":"toll-tax-will-increase-from-april-1-varanasi-news-c-20-vns1013-120508-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एक अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एक अप्रैल से बढ़ जाएगा टोल टैक्स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। एक अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ जाएगा। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करना महंगा हो जाएगा। विभिन्न श्रेणी के वाहनों को पांच से 15 प्रतिशत तक अधिक शुल्क देना पड़ेगा। कार, जीप और हल्के वाहन से गुजरते वक्त हर टोल पर पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।
भारी वाहनों को 10 से 15 तक अतिरिक्त देने होंगे। टोल संचालक सर्कुलर का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि दो से तीन दिनों में सर्कुलर मिल जाएगा। अब तक जो लोग टोल टैक्स सौ रुपये देते थे वे अब 105 से 115 रुपये के बीच धनराशि अदा करेंगे। दिल्ली से कोलकाता हाइवे पर डाफी टोल प्लाजा के मैनेजर मनीष कुमार ने बताया दरें कितनी बढ़ेंगी इसका सर्कुलर नहीं आया है। दो से तीन दिनोंं के भीतर सर्कुलर आ जाएगा। वाराणसी से गोरखपुर हाइवे के कैथी टोल प्लाजा के संचालक संतोष सिंह ने बताया कि पांच प्रतिशत बढ़ोतरी होगी।