{"_id":"67685f5a5c03386e3a02ba74","slug":"toilet-waiting-room-and-food-plaza-will-be-built-at-ghosi-bus-station-varanasi-news-c-295-1-mau1002-121979-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घोसी बस स्टेशन पर शौचालय \nप्रतीक्षालय फूड प्लाजा बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घोसी बस स्टेशन पर शौचालय प्रतीक्षालय फूड प्लाजा बनेगा
विज्ञापन
मधुबन के बाद अब घोसी कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टेशन का कायाकल्प शुरू हो गया है। दोहरीघाट डिपो के एआरएम एके मिश्रा ने बताया कि कायाकल्प के दौरान महिला पुरुष शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय, अधिकारियों व कर्मचारियों के ठहरने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन का निर्माण होगा। यात्रियों के लिए एसी वेटिंग हॉल, फूड प्लाजा, कंप्यूटरीकृत टिकट बुकिंग कक्ष का निर्माण होगा।
बस स्टेशन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए शासन से 4.60 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुए हैं। साथ ही आधी धनराशि मिलने के बाद काम शुरू हो गया है। अभी मिट्टी की भराई कर सतह को ऊंचा किया जा रहा है। दोहरीघाट डिपो से संबद्ध ये बस स्टेशन जनपद का सबसे प्रमुख एनएच-29 के किनारे स्थित है, जो सबसे अधिक आमदनी वाला बस स्टेशन माना जाता था।
लेकिन समय के साथ अतिक्रमण के चलते बस स्टेशन वीरान हो गया था। यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसें परिसर में प्रवेश करने बजाय राजमार्ग पर ही रुकती हैं, जिसके चलते जाम लग जाता है। उधर, नियम को ताक पर रखकर निजी बसें भी बाहर खड़ी होकर सवारी बैठाती हैं।
विज्ञापन
घोसी लोकसभा के इस बस स्टेशन के महत्व को देखते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने लोकसभा चुनाव से पहले मार्च माह में कायाकल्प के लिए शिलान्यास किया था।