फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 5 april 1482

वाराणसीः पांच दिन में 1482 लोग कोरोना की चपेट में, सोमवार को रिकार्ड 432 मरीज मिले 

Mon, 05 Apr 2021 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 05 Apr 2021 01:09 PM IST
सार

सोमवार की सुबह मिले 187 कोरोना मरीज, शाम की रिपोर्ट आना बाकी।
रविवार को मिले थे 394 संक्रमित, जो अब तक के सबसे ज्यादा आंकड़े।
वाराणसी में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1500 के पार पहुंच गई।

विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 5 april 1482
कोरोना वायरस की जांच, सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सोमवार को कोरोना काल में मरीजों के मिलने के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। सोमवार को एक दिन में 432 नए मरीजों के मिले और दो की मौत हुई है। इससे सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी 1700 के पार पहुंच गया।  पिछले पांच दिन में 1482 मरीज मिल चुके हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना का नया स्ट्रेन बहुत ही तेज साबित हो रहा है।

विज्ञापन


व्यवसायी, शिक्षक, डॉक्टरों के साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को संक्रमित होने वालों में 18 साल से कम उम्र के 40 बच्चे भी शामिल हैं। इसमें एक साल से कम उम्र का एक बच्चा भी है। बीएचयू में भर्ती 63 वर्षीय भेलूपुर निवासी महिला और 71 वर्षीय भेलूपुर निवासी महिला की मौत के बाद अब मरने वालों की संख्या भी 388 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जबकि होम आइसोलेशन में 51 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। एक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 24158 संक्रमित मरीजों में 22036 के डिस्चार्ज, 388 की मौत के बाद 1734 एक्टिव केस हैं। इसके साथ ही सोमवार को 5053 की जांच की गई और 4637 की रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिले संक्रमित मरीज

सोमवार को कोनिया, कबीर नगर, दुर्गा कुंड, रथयात्रा, कबीरचौरा, मकबूल आलम रोड, सामने घाट, औरंगाबाद, लाजपत नगर, लल्ला पूरा, ब्रिज एन्क्लेव, सुंदरपुर, कबीर नगर कॉलोनी, डाक्टर हॉस्टल बीएचयू में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा लंका, मिसिर पोखरा, नाहरपुरा, बीएल डब्ल्यू, पांडेपुर, सिरगोवर्धन, न्यू कॉलोनी ककरमता, सिगरा, मदनपुरा,नाटी इमली, सुंदरपुर शिवपुर में मरीज मिले हैं।

115 मरीजों के बारे में स्वास्थ विभाग को पता नही

सोमवार को जजो 432 नए मरीज मिले हैं, उसमें 115 ऐसे हैं, जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग के पास रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कोरोना जांच कराते समय जो मोबाइल नंबर दिया है, उस पर भी बात नहीं हो पा रही है। ऐसे में ये मरीज परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष के साथ 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी हैं।

बीएचयू चिकित्सक, परिवार के सदस्य भी संक्रमित

सोमवार को आईएमएस बीएचयू एनाटामी डिपार्टमेंट, डेंटल फैकल्टी में तैनात चिकित्सक और परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दो और आठ साल के बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने कोरोना का टीका भी लगवाया था।

पांच दिन में मिले 1482 मरीज

अब तक इस महीने में 5 दिनों में ही 1482 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक अप्रैल को 196, दो को 232, तीन अप्रैल को 237 जबकि चार अप्रैल को 394 और पांच अप्रैल को सर्वाधिक 432 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
शास्त्री अस्पताल में कोरोना जांच बंद होने की शिकायत

रामनगर। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में कोरोना जांच बंद होने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में अस्पताल के सीएमएस से इसकी शिकायत की। पदाधिकारियों ने बताया कि रामनगर और आसपास के करीब दो लाख लोगों की जांच, इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुविधा है।

ऐसे में यहां कोरोना संक्रमण के समय में जांच न होने से परेशानी बढ़ जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने एमएलसी लक्ष्मण आचार्य को भी इसकी जानकारी दी। उधर, मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सीएमओ ने 2 दिन में जांच शुरू करने का आश्वासन दिया। इस दौरान सभासद नंदलाल चौहान, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष द्विवेदी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed