फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   todays active corona cases of varanasi 15 March 2010

वाराणसी: एक सप्ताह से बढ़ने लगे कोरोना मरीज, संक्रमण के चलते अस्पताल में अलर्ट

Mon, 15 Mar 2021 12:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Mar 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of varanasi 15 March 2010
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी के साथ ही टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करने को कहा गया है। साथ ही जांच की प्रक्रिया भी तेज से करने का निर्णय लिया गया है। पिछले सप्ताह तक जहां हर दिन चार-पांच मरीज मिलते थे वहीं अब संक्रमित मरीजों की संख्या भी 12 पहुंच गई है।

विज्ञापन


दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल समेत कई जगहों पर कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमे को चिंता में डाल दिया है। यहां बाबतपुर एयरपोर्ट पर दूसरे राज्यों से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग, कोरोना जांच कराने के साथ ही जिला महिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल, बीएचयू आदि जगहों पर हर दिन स्टेटिक बूथ लगाकर जांच कराई जा रही है। औसतन 2000 से 2500 जांच एक दिन में हो रहा है और इतनी ही रिपोर्ट मिल रही है। पिछले महीने तक एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 30 से 40 तक पहुंच गई थी, लेकिन अब मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से यह 70 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


कोरोना के मिले 12 नए मरीज, स्वस्थ हुए तीन  
जिले में रविवार को कोरोना के 12 मरीज मिले हैं। इसके अलावा होम आईसोलेशन में तीन लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। इधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3571 लोगों की जांच की गई और 2964 की रिपोर्ट मिली है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि बीएल डब्ल्यू, कंदवा, बेनीपुरकला, महावीर हाइटस लहरतारा, रथयात्रा, अर्दली बाजार, जगतगंज, महमूरगंज, हबीबपुरा, शाकुंतलम अपार्टमेंट शिवपुर में मरीज मिले हैं। इसके अलावा दो संक्रमित मरीजों का कोई रिकार्ड नहीं मिला है, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग परेशान है। अब कुल 22078 मरीजों में 21630 डिस्चार्ज, 377 की मौत के बाद 71 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह का आंकड़ा
14 मार्च    12 मरीज
13 मार्च      07 मरीज 
12 मार्च     12 मरीज 
11 मार्च      06 मरीज 
10 मार्च     05 मरीज 
09 मार्च     04 मरीज 
08 मार्च    04 मरीज

दीनदयाल और बीएचयू में भर्ती किए जा सकते हैं मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के मरीजों को भर्ती करने के लिए जिले में दीनदयाल अस्पताल और बीएचयू अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाया गया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो मरीजों को इन्हीं दोनों अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। दीनदयाल अस्पताल के सीएमएस को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। 

आज अधिकारी लेंगे दस्तक अभियान का जायजा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ही 10 मार्च से दस्तक अभियान भी चल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी एससी पांडेय ने बताया कि 24 मार्च तक अभियान के तहत होने वाले कार्यों का जायजा लेने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग लखनऊ से टीम आएगी। बताया कि अभियान के तहत आशा कालाजार, डेंगू, मलेरिया आदि बुखार के साथ ही जन्म, मृत्यु पंजीकरण आदि के बारे में जागरूक कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed