फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today will Litmus test of eastern UP for mission 2019

मिशन 2019 के लिए पूर्वी यूपी का लिटमस टेस्ट आज, चंदौली से यूपी और बिहार को साधेंगे अमित शाह

Sun, 05 Aug 2018 12:03 PM IST
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 05 Aug 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Today will Litmus test of eastern UP for mission 2019
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बिसात बिछानी शुरू कर दी है। आज मुगलसराय स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के बहाने वो यूपी और बिहार को साधेंगे 2014 की तरह 2019 को भी जीतने के लिए हर जुगत लगा रहे हैं। मुगलसराय स्टेशन का नाम आज से इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा और पंडित दीनदयाल नगर के नाम पर स्टेशन की नई पहचान होगी। इसके जरिए पंडित दीनदयाल के आदर्शों चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के जरिए वह अपने विरोधियों पर निशाना साधेंगे। महागठबंधन को ध्यान में रखकर पिछड़ों, दलितों को मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों को बताएंगे। जनसभा में जुटने वाली भीड़ कई नेताओं का भविष्य तय करेगी। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश का लिटमस टेस्ट भी हो जाएगा, जिनके कंधों पर जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


उनके कंधे कितने मजबूत हैं, इसका पता आज चलेगा। चंदौली में होने वाले कार्यक्रम में राजपूतों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में चर्चा है कि यहां से किसी राजपूत को टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। समीकरण को देखते हुए यहां से ब्राह्मण के अलावा राजपूत को लड़ाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा
 वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के लिए शनिवार को सभी मंडलों में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने तैयारियों का जायजा लिया। सर्किट हाउस में बैठक के दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया।


कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को सुनने के लिए चंदौलीवासी उत्सुक हैं। चंदौली से एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने दावा किया कि 250 बसों, 1000, चार पहिया, 1500 मोटरसाइकल से 50 हजार कार्यकर्ता सभा में पहुंचेंगे। कार्यक्रम प्रभारी जयनाथ मिश ने कहा कि कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में सभा स्थल पर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed