{"_id":"66053e32d3029e689d0e301b","slug":"today-twelve-christians-will-washed-feet-churches-in-all-india-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maundy Thursday: आज चर्चों में 12 मसीहियों का पखारेंगे पांव, दीक्षा और उपहार के साथ देंगे ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maundy Thursday: आज चर्चों में 12 मसीहियों का पखारेंगे पांव, दीक्षा और उपहार के साथ देंगे ये संदेश
Thu, 28 Mar 2024 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:25 PM IST
सार
Varanasi News: इसके जरिये सेवा का संदेश देंगे। चर्चों की सजावट हटा दी जाएगी। वेदियां विरान हो जाएंगी। क्रूस को बैगनी रंग के कपड़े से ढंक दिया जाएगा। अंतिम सप्ताह के अंतिम तीन दिन प्रभु यीशु की आराधना के लिए विशेष होता है। मिस्र के राजा की गुलामी से यहूदी मुक्त हुए थे। इसके बाद प्रभु यीशु ने अपने 12 शिष्यों के साथ भोज किया था। उनके पैर धोए थे। भोज के दौरान उनको गुरु मंत्र दिया था। यही परंपरा गुरुवार को चर्चों में निभाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रभु यीशु की परंपरा को निभाएंगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मसीही समुदाय के चालीसा (40 दिनों के उपवास) के अंतिम सप्ताह के चौथे दिन पवित्र गुरुवार (मौंडी थर्सडे) खास होगा। प्रभु यीशु की परंपरा को निभाते हुए चर्चों में पुरोहित पैर धोएंगे और पुरोहित दीक्षा देने की शिक्षा को भी स्मरण करेंगे। इसके जरिये सेवा का संदेश देंगे। चर्चों की सजावट हटा दी जाएगी। वेदियां विरान हो जाएंगी। क्रूस को बैगनी रंग के कपड़े से ढंक दिया जाएगा।
विज्ञापन
मैत्री भवन के निदेशक फॉदर फिलीप डेनिस ने बताया कि चालीसा के अंतिम सप्ताह के अंतिम तीन दिन प्रभु यीशु की आराधना के लिए विशेष होता है। गुरुवार के दिन ही मिस्र के राजा की गुलामी से यहूदी मुक्त हुए थे। इसके बाद प्रभु यीशु ने अपने 12 शिष्यों के साथ भोज किया था। उनके पैर धोए थे। भोज के दौरान उनको गुरु मंत्र दिया था। यही परंपरा गुरुवार को चर्चों में निभाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महागिरजा में शाम छह बजे काशी धर्म प्रांत के बिशप फॉदर यूजीन जोसेफ 12 मसीहियों के पैर धोएंगे और चूमेंगे। गुरु दीक्षा भी देंगे। उनको उपहार देंगे। लाल चर्च, तेलियाबाग, गिरजाघर, सिगरा सहित सभी चर्चों में इस परंपरा को निभाई जाएगी। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के दिन दोपहर तीन बजे सूली की उपासना की जाएगी। मसीही उपवास रखेंगे।
विज्ञापन
शनिवार को शाम छह बजे से दोबारा सजावट की जाएगी। रात में 10 से 2:30 बजे तक पूजा होगी। रविवार को ईस्टर पर प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशी मनाई जाएगी।