{"_id":"ca131fcd18fa4b16b13709aeb509628e","slug":"today-spg-security-cordon-and-head-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीजी के सुरक्षा घेरे में आज से बीएचयू और सीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीजी के सुरक्षा घेरे में आज से बीएचयू और सीर
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
22 फरवरी को पीएम के आगमन के मद्देनजर शुक्रवार को एसपीजी के अधिकारी शहर में आ जाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट, बीएचयू स्थित एम्फीथिएटर मैदान और सीर गोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर और आसपास के स्थान का निरीक्षण करने के बाद शनिवार को पुलिस और प्रशासन के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर मंत्रणा होगी। साथ ही, पीएम के कार्यक्रम स्थलों और फ्लीट गुजरने के रास्ते पर एसपीजी की निगहबानी शुरू हो जाएगी।
पीएम के आगमन को देखतेे हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, घाटों, होटलों, धर्मशालाओं सहित अन्य सार्वजनिक स्थान की रोजाना तलाशी कराई जा रही है। वहीं, बीएचयू स्थित एम्फीथिएटर मैदान और सीरगोवर्धनपुर स्थित रविदास मंदिर व आसपास के पूरे इलाके की चेकिंग में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड लगाए गए हैं।
खुफिया एजेंसियों के जवानों को सीरगोवर्धनपुर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के हुजूम में आम आदमी की तरह तैनात किया गया है। जो सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जरूरी इनपुट एकत्र कर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मुहैया करा रहे हैं।