फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today's gardens will start from the hail of Har-Har Mahadev

हर-हर महादेव के जयघोष से आज गूंजेगें शिवालय

Wed, 17 Jul 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Today's gardens will start from the hail of Har-Har Mahadev
जौनपुर। सावन का पवित्र माह बुधवार से शुरू हो रहा है। शिवालयों में साफ सफाई का काम पूरा करने के साथ मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। गौरीशंकर धाम सुजानगंज और त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में भक्तों को दर्शन पूजन में किसी तरह की दिक्कत न हो इसे देखते हुए अलग-अलग कतार लगाकर दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। खासकर सावन के पहले सोमवार की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पहले सोमवार को अधिक भीड़ होने के चलते मंदिर से पहले ही बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोक दिया जायेगा। दुकानदारों को मंदिर परिसर से बाहर रखने को कहा गया है। शहर के नव दुर्गा शिव मंदिर, त्रिलोचन महादेव, गौरीशंकर धाम सुजानगंज , दियावां महादेव में अधिक भीड़ जलाभिषेक के लिए होती है। शहर के ऐतिहासिक जागेश्वर नाथ मंदिर, बारी नाथ मठ, मैहर देवी मंदिर, सद्भावना पुल स्थित शिव मंदिर, नौपेड़वा के प्रसिद्ध साईंनाथ मंदिर, बाबा गूदरनाथ मंदिर में साफ-सफाई का कार्य शुरू हो गया है। प्रसिद्ध गौरी शंकर धाम सुजानगंज में श्रावणी मेला को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए परिसर में साफ सफाई की गई।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए डेढ सेक्शन पीएसी तैनात
जौनपुर। सावन मेले को लेकर त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर में डेढ सेक्शन पीएसी तैनात की गई गई है। मंदिर परिसर स्थित पोखरे के घाट की तरफ रेलिंग लगाकर उसे सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गर्भ गृह में सीसी टीवी कैमरा लगा दिया। मेले पर नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। परिसर में सफाई के लिए 25 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। इसी तरह श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज परिसर में भी भक्तों को दर्शन पूजन कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। महिला और पुरुष दर्शनार्थियों को अलग-अलग कतार लगाकर दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed