फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today Kashi will give the message of saving environment and fuel

आज काशी देगी पर्यावरण व ईंधन बचाने का संदेश

Sat, 23 Apr 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Today Kashi will give the message of saving environment and fuel
हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के संकल्प के साथ शनिवार को गेल सक्षम सीएनजी ऑटो एवं कार रैली का आयोजन करेगा। अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में काशी की जनता को ईंधन के संरक्षण व वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। 23 अप्रैल को सुबह सात बजे से रैली खिड़किया घाट स्थित नमो घाट से शुरू होगी, जो भदऊ चुंगी, कज्जाकपुरा, गोलगड्डा, अलईपुरा, चौकाघाट फ्लाईओवर, लहरतारा चौराहे होते हुए नमो घाट पहुंचेगी। रैली में 100 सीएनजी ऑटो व कारें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

रैली में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में विजेताओं को ऊर्जा दक्षता के अनुसार पांच हजार, तीन हजार और दो हजार के पुरस्कार ऑटो की कैटेगरी में दिए जाएंगे। वहीं, तीन पुरस्कार क ार वर्ग में प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

गेल वाराणसी के महाप्रबंधक गौरी शंकर मिश्रा ने बताया कि भारत पेट्रोलियम की ओर से हरित और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं-आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का संदेश देते हुए सभी को ईंधन बचाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed