फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   today is very special day for varanasi pm modi inaugrate various project

आज का दिन काशी के लिए बड़ा ही खास, PM मोदी इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Mon, 12 Mar 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 12 Mar 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
today is very special day for varanasi pm modi inaugrate various project
डीरेका मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी - फोटो : twitter
आज का दिन के लोगों के लिए बेहद खास साबित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज डीरेका में आयोजित समारोह में 774.59 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  जिन परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है, उसमें मंडुवाडीह आरओबी सबसे खास है। आरओबी चालू होने से हजारों लोगों को फायदा होगा और उन्हें जाम से मुक्ति मिलेगी। वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में फुलवरिया फोरलेन खास है। पीएम मोदी इस मार्ग समेत कुल पांच नए पुलों की भी सौगात दी।
विज्ञापन


55 करोड़ 72 लाख रुपये की इन परियोजनाओं का होगा लोकार्पण 
- पुलिस लाइन में एसटीएफ भवन 124.97 लाख
- जक्खिनी में बल्लभभाई पटेल राजकीय डिग्री कॉलेज एवं डीरेका के गर्ल्स डिग्री कालेज में दो-दो कक्षाओं का निर्माण 150 लाख
- मंडुवाडीह आरओबी 3916.98 लाख
- लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का उच्चीकरण 79.11 लाख
- राजातालाब तहसील भवन 340 लाख
- गंगा दर्शन गेस्ट हाउस, काशी विश्वनाथ मंदिर 700 लाख
- कल्लीपुर पेयजल योजना 260 लाख

718.87 करोड़ की लागत से इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
 - फु लवरिया-शिवपुर के बीच फोरलेन 166 करोड़
- इसी मार्ग पर दो रेलवे क्रॉसिंग पर 52 और 54 करोड़ से दो पुल
- इसी मार्ग पर वरुणा नदी पर 34 करोड़ से पुल
- कोनिया में वरुणा नदी पर पुल 26 करोड़
- आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर पुल 35 करोड़
- आठ नई सड़कों का निर्माण 5 करोड़
-इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर- 216 करोड़
 

पीएम का आज का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

today is very special day for varanasi pm modi inaugrate various project
मोदी-मैक्रों - फोटो : PTI
10:25 बजे-नई दिल्ली से वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट
10:30 बजे-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत 
10:50 बजे- बाबतपुर से मिर्जापुर के लिए रवाना 
12:25 बजे- दोनों नेताओं का बड़ा लालपुर स्थित हेलीपैड आगमन
12:55 बजे- दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल आगमन
1:35 बजे- डीरेका आगमन
1:50 बजे- डीरेका से सड़क मार्ग से अस्सी घाट पहुंचेंगे
1:50 से 2:10 बजे- अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक नौकायन 
2:15 बजे- दशाश्वमेध घाट से सड़क मार्ग से ताज नदेसर पैलेस 
2:30 से 3:30 बजे- दोनों नेता यहां लंच करेंगे
4:05 बजे- पीएम पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से डीरेका पहुंचेंगे
4:15 बजे- पीएम डीरेका हेलीपैड से मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां मंडुवाडीह से पटना तक जाने वाली नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे 
4:30 बजे- पीएम डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 
4:30 बजे-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों होटल से सड़क मार्ग से बाबतपुर जहां से वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे 
6 बजे- डीरेका से सड़क मार्ग से 6:45 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे 
6:50 बजे- बाबतपुर से हवाई जहाज द्वारा पीएम 8:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन

कमियां छुपाने के लिए लगाए गए होर्डिंग

today is very special day for varanasi pm modi inaugrate various project
घाटों पर जगह-जगह इस तरह की गई है सजावट - फोटो : अमर उजाला
 डीरेका में कचरा महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसका अवलोकन पीएम करेंगे। इसमें वेस्ट मटेरियल से बने सामानों की प्रदर्शनी लगाइ गई है। इस प्रदर्शनी में जहां पुराने टायरों से घर का फर्नीचर बनाया गया। वहीं घर के टूटे फूटे सामानों से बर्तनों से घरों के लिए सजावटी सामान तैयार किया गया। यहां कई अन्य ऐसे स्टाल लगाए गए हैं, जो वेस्ट मैटेरियल से ही तैयार किए गए है।

कमियां छुपाने के लिए लगाए गए होर्डिंग
कमियां छुपाने के लिए नगर निगम ने घाटों पर जगह-जगह बैनर होर्डिंग लगा दिए हैं। यह बैनर होर्डिंग उन्हीं जगहों पर लगाए गए हैं, जहां घाट या तो टूटे पड़े हुए हैं। या मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाया है। या तो वहां गंदगी फैली हुई है। नगर निगम का इस तरह का कारनामा अस्सी घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक किया गया है।

सांड नहीं हटा पाए तो लगा दी बल्लियां
नगर निगम को शहर के जानवरों को पकड़कर उनको कांजी हाउस भेजना था, लेकिन उस काम में नगर निगम असफल रहा। इसलिए नगर निगम ने शहर में घूम रहे जानवरों से बचने के लिए जहां-जहां कार्यक्त्रस्म आयोजित किया गया है। वहां बल्लियां लगाकर पूरा बंद कर दिया गया है। ताकि कोई पशु अंदर न जा सके। वहीं घाटों पर कुत्ते न पहुंचे। इसलिए लोहे की जालियां लगाई गई हैं।

हटाया अतिक्रमण
जिन मार्गों से पीएम का काफिला गुजरना है। उन मार्गो पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें नरिया, सुन्दरपुर, डीएलडब्लू सहित कई क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान सड़क की पटरी पर लगने वाली दुकानें, या फिर अस्थाई रूप से रह रहे लोगों को हटा दिया गया है।

पीएम ड्यूटी में लगाए गए 72 मजिस्ट्रेट
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्यूटी में 72 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें आठ एडीएम स्तर और दस एसडीएम स्तर के अधिकारी अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। डीरेका में कार्यक्रम स्थल पर सबसे ज्यादा 12 मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सारे अधिकारियों को दोपहर तक ड्यूटी पास जारी कर दिया गया और उन्होंने अपनी ड्यूटी संभाल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed