फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Justice Manish Today is not day for grievances but for congratulations office bearers took their oath

Varanasi News: न्यायमूर्ति मनीष बोले- आज का दिन गिले शिकवे का नहीं बधाई का है, पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 25 Jan 2026 12:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 25 Jan 2026 12:33 AM IST
सार

Varanasi News: शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का मनीष निगम का भव्य स्वागत किया। उन्होंने अधिवक्ताओं की समाज में उपयोगिता बताई। कहा कि बनारस में आज भी वही स्नेह पूर्व की भांति यहां आने पर आप सभी से मिला है। 

विज्ञापन
Justice Manish Today is not day for grievances but for congratulations office bearers took their oath
न्यायमूर्ति का स्वागत करते अधिवक्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शनिवार को पहुंचे उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति मनीष निगम ने कहा कि आज का दिन बार-बेंच के बीच गिले शिकवे और शिकायतों का नहीं, बल्कि बधाई का है। 

विज्ञापन


बताया कि उनका बनारस से पुराना नाता है। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा बनारस में ही हुई। बनारस आने का मौका 45 साल बाद मिला है। पिता 1971-72 में वाराणसी में ही सिविल जज थे। यही बचपन बीता है। अब बनारस बहुत बदल गया है, लेकिन अभी भी कई चीजें यथावत है। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति डीसी सावंत ने कहा कि मैं यहां पूर्व में एडीजे रहा चुका हूं। आज भी वही स्नेह पूर्व की भांति यहां आने पर आप सभी से मिला। बार बेंच एक संस्था है। आप इस संस्था में सहभागी बनेंगे तो कार्य अच्छा होगा, लेकिन अगर आप हिस्सेदार बनेंगे तो विवाद होगा। यह हमारे आप के ऊपर है कि हम अपने आने वाली युवा पीढ़ी को कैसे तराशते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

जिला न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने कहा कि बिना बार-बेंच के समन्वय के न्यायालय का कार्य नहीं हो सकता। आज सभी के सहयोग से कार्य अच्छा चल रहा है। सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष नृपेंद्र कुमार सिंह नन्हे समेत नवनिर्वाचित अन्य पदाधिकारियों और प्रबंध समिति के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

अतिथियों को अध्यक्ष व महामंत्री ने स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समारोह में जज अश्वनी दूबे, सीजेएम मनीष कुमार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय, अनिल मल्होत्रा, विनोद शुक्ला, सुधांशु मिश्रा के अलावा दीनानाथ सिंह, अमरनाथ शर्मा, राधेलाल श्रीवास्तव, अशोक सिंह प्रिंस, मंगलेश दुबे व पूर्व महामंत्री राजेश गुप्ता मौजूद रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed