फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today is first anniversary of Shivling found in Gyanvapi masjid varanasi

Varanasi: ज्ञानवापी में मिली शिवलिंगनुमा आकृति की पहली वर्षगांठ आज, वादिनी महिलाओं ने किया दर्शन-पूजन

Tue, 16 May 2023 02:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 16 May 2023 02:07 PM IST
सार

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंगनुमा आकृति को आज एक वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर श्रृंगार गौरी मामले की वादिनी महिलाओं ने अपने अधिवक्ताओं और पैरौकारों के साथ परिसर में स्थित नंदी के बगल में स्थापित शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन
Today is first anniversary of Shivling found in Gyanvapi masjid varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में हिंदू पक्ष के अधिवक्ता और पैरोकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर से जुड़े कई मामले अदालतों में चल रहे हैं। बीते वर्ष आज ही के दिन कोर्ट कमीशन की कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था। शिवलिंग जैसी आकृति मिलने की अवधि को एक साल पूरा होने पर ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की वादिनी महिलाओं और उनके अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन पैरोकारों संग दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। सभी ने परिसर स्थित नंदी के बगल में शिवालय में रुद्राभिषेक व पूजा-पाठ की। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज बाबा के मिलने की पहली वर्षगांठ हैं। उनका जन्मोत्सव मनाने के लिए काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया। कामना की कि हमारे आराध्य आदि विश्वेश्वर को जल्द से जल्द मुक्ति मिले। 

विज्ञापन

पूरे परिसर में जीपीआर रडार लगाया जाए

मंदिर से बाहर निकले सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर ने कहा कि हम लोगों ने ज्ञानवापी परिसर की एएसआई जांच कराने की मांग की थी। आज जिला जज की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करेंगे। बाबा से यही आशीर्वाद मांगा कि वे हमें इसमें सफल बनाएं। परिसर में गुंबद के नीचे और पश्चिम दीवार की जांच कराई जाए। पूरे परिसर में जीपीआर रडार लगाया जाए। इसमें यदि साक्ष्य मिलते हैं तो इस पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  शिवलिंग ही नहीं, पूरे ज्ञानवापी परिसर के एएसआई से सर्वे की मांग, आज अदालत में दाखिल होगी याचिका

Today is first anniversary of Shivling found in Gyanvapi masjid varanasi
हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि ज्ञानवापी परिसर में शिवलिंग है। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हमारा अनुष्ठान है कि इस परिसर में बाबा आदि विश्वेश्वर का भव्य मंदिर बने। जो परिसर है वो पूरी तरह से मुक्त हो। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट ने एएसआई साइंटिफिक जांच का आदेश किया। इसमें किसी भी प्रकार की कोई तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।

एक सवाल के जवाब में अधिवक्ता विष्णु शंकर ने यह साफ किया कि हाई कोर्ट ने कार्बन डेटिंग का आदेश नहीं दिया है। यह सरासर गलत है और भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं, बल्कि हाई कोर्ट ने एएसआई साइंटिफिक जांच का आदेश दिया है। इस जांच में किसी भी प्रकार की कोई तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।

वहीं मीडिया से बात करते हुए वादिनी महिलाओं ने कहा कि हमने बाबा आज बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। कामना किया कि हमलोग जो केस दाखिल करने जा रहे हैं, उसमें हमें जीत मिले। अदालत से हम लोगों को पूरी उम्मीद है। बीते साल आज ही के दिन कोर्ट कमीशन की कार्यवाही के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया था। हालांकि इसे मुस्लिम पक्ष ने फव्वारा बताया था। यह मामला कोर्ट में है।

Today is first anniversary of Shivling found in Gyanvapi masjid varanasi
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बीते शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिवलिंग के साइंटिफिक सर्वे की हरी झंडी दे दी है। आदेश में कथित शिवलिंग को बिना कोई क्षति पहुंचाए जांच कर उसकी डेटिंग करने को कहा गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी के जिला जज के फैसले को बदला है, जिसमें उन्होंने बीते साल कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी को खारिज कर दिया था।

जो पिछली बार रहा अधूरा, वह अब हो पूरा

हिंदू पक्ष के ओर से वादी महिला रेखा पाठक ने बताया कि हमने विधि-विधान से नंदी के बगल में स्थापित शिवलिंग का विधि-विधान से पूजन किया है। बाबा से कामना किया है कि बाबा जल्द से जल्द यहां से मुक्त हो जाएं। हमने पूरे परिसर में जीपीआर सर्वे का मांग किया है। पिछली बार के सर्वे में जो कुछ भी अधूरा रह गया है, इस बार वह पूरा हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed