Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today, in the 30-minute Naganathaya Leela, Lord Krishna will kill the 22-foot tall Kaliya Nag.

Varanasi News: आज 30 मिनट की नागनथैया लीला में 22 फीट के कालियानाग का कान्हा करेंगे मर्दन

Fri, 13 Nov 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Today, in the 30-minute Naganathaya Leela, Lord Krishna will kill the 22-foot tall Kaliya Nag.
वाराणसी। काशी के लक्खा मेलों में शुमार नागनथैया की लीला कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को शुक्रवार की शाम तुलसीघाट पर जीवंत होगी। 30 मिनट की मुख्य लीला में भगवान श्रीकृष्ण 20 फीट ऊंचे कदंब के पेड़ पर चढ़ेंगे और गंगा में छलांग लगाकर 22 फीट के कालियानाग का मर्दन करेंगे। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। लीला देखने के लिए काशीराज परिवार के कुंवर अनंत नारायण सिंह भी पहुंचेंगे। कारीगर बृहस्पतिवार को भी लीला की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गोस्वामी तुलसीदास के समय से करीब पांच सौ वर्षों से अनवरत चली आ रही नागनथैया लीला की परंपरा शुक्रवार को एक बार फिर जीवंत होगी। इसी दिन भोर में ही श्री संकटमोचन मंदिर के बगीचे में लगे कदंब के वृक्ष की पूजा होगी। इसके बाद कदंब के पेड़ को इस तरह काटा जाएगा कि उस पर चढ़कर भगवान श्रीकृष्ण यमुना रूपी गंगा में कूद सकें। एक पेड़ काटने के एवज में करीब एक हजार पौधे भी लगाए जाते हैं। इसके बाद सुबह ही गंगा में दो बांस गाड़कर उनके सहारे दो कमल पुष्पों के प्रतीक के रूप में पेड़ लगा दिया जाता है।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला समिति के अशोक पांडेय ने बताया कि तुलसीघाट पर दोपहर तीन बजे भगवान श्रीकृष्ण की नागनथैया लीला सजेगी। 22 फीट का कालियानाग बनाया गया है। कदंब का पेड़ 20 फीट ऊंचा होगा। लीला में ठीक शाम 4:40 बजे प्रभु कदंब की डाल से कूदेंगे और कालियानाग को नाथकर उसके फन पर नृत्य मुद्रा में बांसुरी बजाते हुए श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इस लीला को देखने के लिए आसपास के घाटों और गंगा में नावों से भीड़ उमड़ेगी। इस लीला के प्रति लोगों में भक्ति और भाव का ही प्रभाव है कि तुलसीघाट गोकुल और उत्तरवाहिनी गंगा यमुना में बदल जाती हैं। इस लीला में नाविक समाज की भी प्रमुख भूमिका होगी। तुलसीदास द्वारा शुरू की गई 22 दिनों की लीला की परंपरा आज भी कायम है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव से लेकर पूतना वध, कंस वध, गोवर्धन पर्वत सहित कई लीलाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र चयन की चलती रही प्रक्रिया
नागनथैया लीला के लिए श्रीकृष्ण के पात्र के चयन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को भी चलती रही। अशोक पांडेय ने बताया कि लीला के दिन ही चयन के लिए आए बच्चों में से एक का चयन किया जाएगा। चयन के दौरान गंगा में कूदने, सात फन वाले नाग को नाथने और नृत्य मुद्रा में श्रद्धालुओं को दर्शन देने सहित सभी प्रक्रियाओं को निभाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed