फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today Dhamma consciousness will travel to off Rajnath

आज धम्म चेतना यात्रा को रवाना करेंगे राजनाथ

Sun, 24 Apr 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 24 Apr 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Today Dhamma consciousness will travel to off Rajnath
गृहमंत्री राजनाथ सिंह
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सारनाथ में आयोजित धम्म चेतना यात्रा को गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह यात्रा सारनाथ से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के सभी बौद्ध स्थलों से होते हुए 14 अक्तूबर को लखनऊ में समाप्त होगी। माना जा रहा है कि डॉ. अंबेडकर से जुड़े पांच स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में घोषित कर चुके प्रधानमंत्री के इस सपने को गृहमंत्री राजनाथ सिंह तथागत की उपदेश स्थली सारनाथ से झंडी दिखाकर इसे पंख लगाएंगे। 
विज्ञापन


अखिल भारतीय बौद्ध भिक्षु संघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम  माध्यम से मोदी के पंचतीर्थों एवं उनके आदर्शों एवं मानवीय मूल्यों की जानकारी जनजन तक  पहुंचाना है। दरअसल पिछले दिनों पीएम मोदी ने अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में घोषित किया था। इनमें मध्य प्रदेश स्थित गांव महु, नागपुर, मुंबई और लंदन समेत पांच स्थान शामिल हैं। महु गांग में अंबेडकर का जन्म हुआ था। नागपुर में उन्होंने दीक्षा, लंदन में शिक्षा और मुंबई में वकालत और दलितों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आंदोलन शुरू किया था। 
विज्ञापन


उनके इसी पंचतीर्थ को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बौद्ध अनुयायियों एवं केंद्र की ओर से आयोजित इस धम्म चेतना यात्रा निकाली जा रही है। इसमें देशभर के बौद्ध स्थलों लुंबिनी, श्रावस्ती, बोधगया, कौशांबी, कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध भिक्षुओं के अलावा उत्तर कोरिया, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यामार आदि देशों के अनुयायी इसमें शामिल होंगे। पूर्व सांसद धम्म वीर्यो ने बताया कि डॉ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में यात्रा निकालने की इच्छा प्रधानमंत्री से जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed