{"_id":"58d92b114f1c1b447763e0ea","slug":"tobacco-ban-also-in-state-madarasa-jeans-and-mobile-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों में भी पान खाकर नहीं जा सकेंगे मुदर्रिश,जींस और मोबाइल भी बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों में भी पान खाकर नहीं जा सकेंगे मुदर्रिश,जींस और मोबाइल भी बैन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मऊ
Updated Tue, 28 Mar 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
मदरसों में पढ़ते छात्र
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पान के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जारी आदेश मदरसों में भी लागू होगा। आदेश का पालन कराने के लिए मऊ जिला अल्पसंख्यक अधिकारी विजय प्रताप यादव ने जिले के सभी मदरसों के प्रबंधकों को पत्र जारी किया। निर्देश के मुताबिक, मदरसों के शिक्षक पान खाकर कक्षाओं में नहीं जा सकेंगे और न ही छात्र-छात्राएं मोबाइल लेकर जा सकेंगी।
मदरसों में छात्र-छात्राओं और मुदर्रिशें के जींस एवं टी शर्ट पहन कर जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने लिखा है कि नई सरकार की मंशा के अनुरूप मदरसों में पान-गुटखा, सुर्ती-तंबाकू खाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इन आदेशों का उल्लंघन करते हुये कोई पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। अब कोई भी मुदर्रिश पान-गुटखा आदि खाकर शिक्षण कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने हिदायत दी है कि मदरसा परिसर पूरी तरह साफ-सुथरा होना चाहिये।
विज्ञापन
पान-गुटखा के धब्बे शिक्षण कक्षों की दीवारों अथवा कोनों पर नहीं दिखनी चाहिए। उन्होंने सचेत किया है कि यदि पहले से दीवारों पर इस प्रकार के दाग हों तो उन्हें तत्काल साफ करा दिया जाय। अपने आदेश में उन्होंने लिखा है कि मदरसों में कोई भी मुदर्रिश जीन्स व टी-शर्ट पहन कर नहीं जायेगा।
यह आदेश तलवा और निस्वां पर भी कड़ाई से लागू रहेगा। तलवा और निस्वां के मोबाइल ले जाने पर भी रोक लगा दी गयी है। मुदर्रिशों को भी कक्षाओं में मोबाईल के साथ जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसों से जुड़े प्रबन्धकों से आग्रह किया है कि वे मदरसों में मर्यादित कपड़े पहनकर जायें।
यदि कोई मुदर्रिश मोबाईल साथ में ले जाता है तो शिक्षण कक्षों में जाने से पहले उसे स्टाफ कार्यालय में रखकर जायें। किसी भी हालत में कक्षाओं में मोबाईल लेकर न तो जायें और शिक्षण कार्य करते समय मोबाईल पर बात करें।