{"_id":"64e80fc9a2c368c59f0f6345","slug":"to-take-revenge-from-the-father-the-innocent-was-raped-then-killed-everyone-was-shocked-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत पर बड़ा खुलासा: पिता से बदला लेने के लिए मासूम से दुष्कर्म किया, फिर मार डाला, सन्न रह गए सब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत पर बड़ा खुलासा: पिता से बदला लेने के लिए मासूम से दुष्कर्म किया, फिर मार डाला, सन्न रह गए सब!
Fri, 25 Aug 2023 07:50 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 25 Aug 2023 07:50 AM IST
सार
वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन से पांच साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया क्यों किया ये घिनौना कृत्य?
विज्ञापन
Varanasi Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी रेलवे स्टेशन से पांच साल की मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर हत्या करके शव झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार की रात आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने पुलिस को जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक मासूम के पिता से बदला लेने के लिए दुस्साहसिक कदम उठाया था। आदमपुर थाने की पुलिस शुक्रवार को घटना का खुलासा कर आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi News: देश के पहले सौर मिशन से जुड़े बीएचयू के वैज्ञानिक, आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटे
विज्ञापन
चंदौली का दोना-पत्ता वाला बेचने वाला एक परिवार 14 अगस्त की रात काशी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर सोया हुआ था। रात ढाई बजे के लगभग परिवार के मुखिया की नींद खुली तो उसके और उसकी पत्नी के बीच सोयी हुई पांच साल की बच्ची गायब थी। बच्ची की खोजबीन शुरू की गई तो वह नहीं मिली। 15 अगस्त की सुबह खोजबीन के दौरान बच्ची का लहूलुहान शव राजघाट स्थित मालवीय पुल के ढलान के समीप झाड़ी में मिला। आदमपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की और रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध प्रतीत होने वाले 25 लोगों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
शंका के आधार पर आठ लोगों का सैंपल लेकर डीएनए के मिलान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रयागराज भेजा गया। तफ्तीश के दौरान ही बचपन से काशी रेलवे स्टेशन व उसके आसपास रहकर दोना-पत्ता बेचने वाले संजय वनवासी उर्फ पंडित पर पुलिस को शक हुआ तो उससे पूछताछ शुरू की गई। नशे के आदी संजय ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की, लेकिन कड़ाई से हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस की पूछताछ में संजय ने बताया कि उसे लेकर मासूम बच्ची का पिता हमेशा आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहता था। उसे सबक सिखाने के लिए शराब के नशे में मासूम बच्ची को अगवा कर उसके साथ हैवानियत की और फिर उसे मार डाला।
