Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BHU scientists in the country's first solar mission

Varanasi News: देश के पहले सौर मिशन से जुड़े बीएचयू के वैज्ञानिक, आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटे

Fri, 25 Aug 2023 07:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2023 07:19 AM IST
सार

बीएचयू के भौतिकी विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अलकेंद्र सिंह सौर मिशन के सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप टीम का हिस्सा हैं। चंद्रयान-3 की सफलता से डॉ अलकेंद्र उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब सौर मिशन की सफलता की राह खुली है। वैज्ञानिक उत्साह के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
BHU scientists in the country's first solar mission
ISRO Aditya L1 Mission Launch Date - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के सौर मिशन से काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिक जुड़े हैं। वह सितंबर में प्रस्तावित देश के पहले सौर मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन

बीएचयू के भौतिकी विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अलकेंद्र सिंह सौर मिशन के सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजिंग टेलीस्कोप टीम का हिस्सा हैं। चंद्रयान-3 की सफलता से डॉ अलकेंद्र उत्साहित हैं। उनका कहना है कि अब सौर मिशन की सफलता की राह खुली है। वैज्ञानिक उत्साह के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं। इसके सकारात्मक नतीजे सामने आ सकते हैं। आदित्य एल-1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है। इससे संबंधित अंतरिक्ष यान को सूर्य व पृथ्वी प्रणाली के लाग्रेंज बिंदु के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में रखा जाएगा। यह पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। प्रभामंडल कक्षा में रखा यान आसानी से सूर्य की निगरानी कर सकेगा। वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष में मौसम के प्रभाव को देखने में सहायता करेगा।
विज्ञापन

मिशन से पहले सहयोग लेता है इसरो
डॉ. अलकेंद्र सिंह ने कहा कि कोई भी मिशन साइंस केस के बिना पूरा नहीं हो सकता है। साइंस केस पर काम किया जा रहा है। जब कोई मिशन लॉन्च होता है, तब इसरो विश्वविद्यालय व अन्य शैक्षिक, तकनीकी व प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेता है। इसरो की तरफ से साइंस केस स्टडी काम करने का मौका दिया गया है। स्पेस से जुड़े मुद्दे पर काम किया जा रहा है। अलग-अलग समय पर सूर्य की गतिविधियों व पृथ्वी पर प्रभाव का अध्ययन चल रहा है। नई स्पेस पॉलिसी अच्छी है। इससे नई खोज में मदद मिल रही है। पॉलिसी नए समय की जरूरत के अनुसार बनाई गई है। इससे देश में तकनीकी विकास की राह और आसान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed