फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To realize the dream of PM

पीएम के सपनों को साकार करें

Tue, 08 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 08 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए आदर्श ग्राम जयापुर का दूसरा ग्राम गौरव दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित खरे ने कहा कि सांसद आदर्श गांव को जन सहयोग से और सुंदर व विकसित बनाना है। प्रधानमंत्री के आदर्श गांव का सपना साकार करने के लिए गांव के लोगों को पहल करनी होगी। समुदाय के सहयोग बिना कोई योजना सफल नहीं हो सकती।
विज्ञापन



इस मौके पर सीडीओ ने गांव में पौधरोपण भी कियआ। समारोह में मौजूद संजीव जी महाराज ने कहा कि जयापुर को रामराज्य का आदर्श अपनाना होगा। पूर्व प्रधान दुर्गावती देवी ने कहा कि जयापुर की महिलाएं अत्मनिर्भर हो रही हैं। भाजपा नेता अवधेश पांडेय ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना सकारात्मक उद्देश्य से शुरू की गई। इसके जरिए गांवों का विकास हो रहा है। कमला जैविक मिल्क के निदेशक राजवर्धन परमार ने कहा कि वे भी इस गांव के लोगों के लिए रोजगार सृजन की पहल करेंगे। अतिथियों का स्वागत करते हुए जयापुर के प्रधान श्रीनारायण पटेल ने कहा कि जयापुर को जबसे प्रधानमंत्री ने गोद लिया, गांव की तस्वीर बदल गई। लोग बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाने लगे। ग्रामीणों की सोच में भी बदलाव आया है। समारोह का संचालन अमित पांडेय रिंकू ने किया।
विज्ञापन



ग्राम गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गांव के 20 बुजुर्ग व 20 मेधावियों का सम्मान किया गया। बुजुर्ग महिला-पुरुषों को अंगवस्त्रम प्रदान किए गए और मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रथम स्थान शिवम विश्वकर्मा को मिला। बाकी 19 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार मिले। इस दौरान सम्मानित होने वाली 101 वर्षीया गुजराती देवी ने कहा, ‘मरे से पहिले मोदी हमार जियरा जूड़ाय देहलेन। ई गांव के जबसे गोद लेहले बायेन सगरो जयापुर-जयापुर अ मोदी-मोदी होता। एक बार अऊरो गांव में आ जईतेन मोदी तऽ गांव अउर खुसहाल होई जात...।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed