फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   beauty of Godaulia not spoiled MLA and DM inspected construction site considered various points

गोदौलिया की सुंदरता खराब न हो : विधायक और DM ने निर्माण स्थल का किया निरीक्षण, विभिन्न बिंदुओं पर विचार

Fri, 18 Oct 2024 12:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2024 12:39 AM IST
सार

Varanasi News : गोदौलिया पर लग रहे जाम को लेकर विधायक और जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि गिरजाघर के पास ही रोपवे का अंत कर दिया जाए। ऐसा न करने पर गोदौलिया चौराहे की सुंदरता पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
beauty of Godaulia not spoiled MLA and DM inspected construction site considered various points
वाराणसी के गिरजाघर चौराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरजाघर पर चल रहे रोपवे के निर्माण कार्याें का गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने निरीक्षण किया। गोदौलिया की सुंदरता खराब न हो इसके लिए विधायक ने जिलाधिकारी से कहा कि गिरजाघर पर ही रोपवे का अंत किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, गिरजाघर से गोदौलिया की दूरी महज 25 से 30 मीटर है। रोपवे को गोदौलिया तक ले जाने पर चौराहे की सुंदरता पर असर पड़ेगा। इस पर जिलाधिकारी ने रोपवे के अधिकारियों को निर्देशित किया। रोपवे का निर्माण करने वाले अधिकारियों ने बताया कि पहले रोपवे को गोदौलिया चौराहे पर पर स्मार्ट सिटी के टू व्हीलर पार्किंग तक जाना था, लेकिन आए दिन हो रहे विरोध को देखते हुए डिजाइन के तहत अब तक गिरजाघर तक निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन


कैंट से काशी विद्यापीठ इसके बाद रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, गिरजाघर होते हुए रोपवे गोदौलिया तक जाना था। रोपवे निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि अभी कोई आधिकारिक रूप से पत्र नहीं मिला है। लेकिन क्षेत्रीय विधायक ने कहा है। इसे लेकर आगे बैठक होगी। इसमें सभी बिंदुओं पर विचार कर इस पर निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में काशी विद्यापीठ और रथयात्रा का स्टेशन बनकर तैयार है। उम्मीद है कि समय ये 2025 में रोपवे पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed