फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To distribute anemia in girls, the medicine which was distributed was thrown in a pile of garbage

लड़कियों में खून की कमी दूर करने के लिए वितरित की जाने वाली दवा कूड़े के ढेर में फेंकी मिली

Sat, 18 Jan 2020 11:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
To distribute anemia in girls, the medicine which was distributed was thrown in a pile of garbage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किशोरी और गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमी को दूर करने के लिए आई दवा विकली आयरन एंड फोलिक एसिड सप्लीमेंट (डब्लूआईएफएस) और एंटी बायोटिक इंजेक्शन कूड़े के ढेर मेें मिला। सुईथाकला बीआरसी के सामने खंडहर भवन में बड़ी मात्रा में फेंकी गई इस दवा में तमाम ऐसी हैं, जिनकी मियाद बाकी है। मामला उजागर होने के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर दायित्वों से पल्ला झाड़ने में लगे हैं।

विज्ञापन


किशोरियों और महिलाओं में रक्त की कमी सामान्य समस्या है। कई बार यह कमी इतनी ज्यादा होती है कि वह एनीमिया की चपेट में आ जाती है। इसका असर उनके स्वास्थ्य के साथ दैनिक कामकाज पर भी पड़ता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह बेहद घातक होता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अभियान चलाकर स्कूलों में किशोरी बच्चियों व गर्भवती महिलाओं में डब्लूआईएफएस की गोली वितरित कराया जा रहा है। यह जिम्मेदारी विद्यालय के शिक्षकों, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन


जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सुईथाकला ब्लाक में वितरण की बजाए दवा कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया है। बड़ी मात्रा में यह दवा बीआरसी के सामने स्थित खंडहर भवन में शनिवार को पड़ा मिला। इनमें डब्लूआईएफएस जूनियर दवा का निर्माण जून 2018 में हुआ था, जिसका उपयोग मई 2020 तक किया जा सकता है। वहीं डब्लूआईएफएस दवा दिसंबर 2016 की बनी है, जो नवंबर 2018 में ही एक्सपायर हो गई। भारी मात्रा में इंजेक्शन भी पड़े मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

To distribute anemia in girls, the medicine which was distributed was thrown in a pile of garbage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

समय से वितरण की बजाए कूड़े के ढेर में दवाओं को फेंकने के बाबत जब अमर उजाला ने जिम्मेदारों से सवाल किया तो वह जवाब देने से हिचकने लगे। बीईओ आरएन पाठक का कहना था कि विभाग को जो भी दवा मिली थी, उसका शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया। खंडहर भवन में पहले सीएचसी संचालित था, लिहाजा दवा उन्हीं की हो सकती है। शिक्षा विभाग का इससे कोई लेना-देना नहीं है। उधर, सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.अंशुमान मिश्र का कहना था कि स्कूलों में दवा वितरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दिया गया था। उन्होंने क्यों नहीं बांटा, जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

इन कक्षाओं में बंटनी थी दवा

डब्लूआईएफएस जूनियर टेबलट कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को वितरित किया जाना था। वहीं डब्लूआईएफएस दवा कक्षा-6 से 12 तक की छात्राओं में दिया जाना था। गर्भवती महिलाओं में एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया जाना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed