Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To communicate with God, contact Guru, Granth and Govind.

Varanasi News: भगवान से संवाद के लिए गुरु, ग्रंथ और गोविंद से करें संपर्क

Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
To communicate with God, contact Guru, Granth and Govind.
वाराणसी। काशी प्रवास कर रहे पुरीपीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बृहस्पतिवार को अस्सी स्थित पूर्वाम्नाय श्रीदक्षिणामूर्ति मठ में लोगों की जिज्ञासा का समाधान किया। उन्होंने वेदों के गूढ़ भावों को समझाया। कहा कि वेदों को समझना आसान नहीं है। वेदव्यास ने महाभारत और पुराणों के रूप में उनके तात्पर्य को व्यक्त किया। इससे उस समय के सामान्य व्यक्ति भी वेदों के भावों को समझ सके। शंकराचार्य ने उपनिषदों को गाय के रूप में प्रस्तुत करने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता माहात्म्य में अर्जुन को बछड़े और भगवान कृष्ण को दूध निकालने वाले के रूप में दर्शाया गया है। बुद्धिमान व्यक्ति दूध के उपभोक्ता हैं। शंकराचार्य ने कहा कि उपनिषदों में दर्शन, विज्ञान और व्यवहार का सामंजस्य है। भगवान से सीधे संवाद के प्रश्न पर उन्होंने गुरु, ग्रंथ और गोविंद तीनों से संपर्क को आवश्यक बताया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed