फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   To be ready, at any election notification

तैयारी कर लें, चुनाव की अधिसूचना कभी भी

Tue, 20 Dec 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Tue, 20 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
To be ready, at any election notification
तैयारी कर लें, चुनाव की अधिसूचना कभी भी
भारत सरकार के उप चुनाव आयुक्त विजय देव ने अफसरों को विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर लेने का निर्देश दिया है। कहा कि चुनाव के लिए अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है, अलर्ट मोड में रहें। उन्होंने सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के अफसरों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक चुनाव की अधिसूचना इसी महीने जारी होने और फरवरी में चुनाव कराए जाने के संकेत हैं। 
विज्ञापन


विजय देव ने निर्देशित किया कि अधिसूचना जारी होने के 24 घंटे के अंदर शहर में लगे प्रत्याशियों के बैनर-पोस्टर उतार लिए जाएं। मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही मतदान केंद्रों पर मुकम्मल व्यवस्था करा ली जाए। दिव्यांग मतदाताओं के लिये मतदान केंद्रों पर रैंप एवं व्हील चेयर आदि की व्यवस्था हो। राजतीतिक दलों को वाहन एवं रैली आदि की अनुमति के लिए जिलों में सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश, एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी, आईजी एसके भगत, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण एवं मंडल के सभी दस जिलों के डीएम, एसपी आदि अधिकारी शामिल थे। बैठक के बाद विजय देव ने गंगा में रहने वाली डाल्फिन की प्रतिमा काशी डाल्फिन का उद्घाटन किया। ये जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत चुनाव में स्वच्छता का संदेश देती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप चुनाव आयुक्त ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव में पैसे का मिस यूज नहीं होने देंगे। पैसे का लेनदेन करते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। अफसरों को अभी से अलर्ट कर दिया गया है। चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरती जाएगी। जिनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है उन्हें पुलिस तत्काल उन्हें गिरफ्तार करे। संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। वहां सुरक्षा के  विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बताया कि समीक्षा बैठक में चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया है। प्रदेश में पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे।

 
उप निर्वाचन आयुक्त को बताया गया कि मंडल के सभी जिलों में मतदेय स्थलों की गूगल मैपिंग करा ली गई है। वाराणसी में 122248, चंदौली में 48660, गाजीपुर में 97958 नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाने को आवेदन किया है। वाराणसी में 18 से 19 वर्ष के 36691 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। उप चुनाव आयुक्त विजय देव ने सभी जिलों के डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी से कहा कि चुनाव में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के बाद डाटा फीडिंग का काम पूरा कर लिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed