{"_id":"61a7b82246fb29773b58ec43","slug":"tlm-of-20-lakhs-will-create-the-urge-to-learn-in-children-city-news-vns6255616180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में सीखने की ललक पैदा करेगा 20 लाख का टीएलएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में सीखने की ललक पैदा करेगा 20 लाख का टीएलएम
विज्ञापन
संवपरिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 2 लाख बच्चों को विषयों के कठिन बिंदुओं को आसानी से समझाया जा सकेगा। बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए प्रत्येक शिक्षक को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) तैयार करने की जिम्मेदारी दी गयी है। इन टीएलएम को तैयार करने के लिए शासन स्तर से जिले के लिए 20 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। जिले में 1144 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 6848 शिक्षक तैनात हैं। प्रत्येक शिक्षक अपने-अपने विषयों में कठिन पाठों व बिंदुओं को उदाहरण देकर या फिर उससे संबंधित कोई यंत्र, चीज या पोस्टर दिखाकर बच्चों को समझाने का प्रयास करता है। परिषदीय विद्यालयों में दो से तीन साल पहले 500 रुपये प्रति शिक्षक जारी किया गया था। लेकिन पिछले दो सालों में टीएलएम को लेकर कोई राशि जारी नहीं हुई है। इस बार प्रति शिक्षक तीन सौ रुपये जारी किया गया है। जिसके माध्यम से शिक्षक अपने विषय की शिक्षण सामग्री खरीदकर बच्चों को समझाने का प्रयास करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जिले के शिक्षकों के लिए 20 लाख 54 हजार चार सौ रुपये जारी किए गए हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों को टीएलएम बनाने को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह है टीएलएम
शिक्षा जगत में ऐसे उदाहरणों व उत्पाद जिनकी मदद से बच्चों को विषय सीखने में आसानी हो या उनमें सीखने की ललक पैदा हो, उन्हें शिक्षण अधिगम सामग्री यानी टीएलएम कहते हैं।
इन जिलों के लिए जारी हुई धनराशि
जिला शिक्षक धनराशि
आजमगढ़ - 11998 35 लाख 99 हजार
बलिया- 8705 26 लाख 11 हजार
चंदौली - 5609 16 लाख 82 हजार
गाजीपुर- 9163 27 लाख 48 हजार
जौनपुर - 12751 38 लाख 25 हजार
मऊ - 4798 14 लाख 39 हजार
मिर्जापुर- 6979 20 लाख 93 हजार
सोनभद्र 6339 19 लाख
विज्ञापन
यह है टीएलएम
शिक्षा जगत में ऐसे उदाहरणों व उत्पाद जिनकी मदद से बच्चों को विषय सीखने में आसानी हो या उनमें सीखने की ललक पैदा हो, उन्हें शिक्षण अधिगम सामग्री यानी टीएलएम कहते हैं।
विज्ञापन
इन जिलों के लिए जारी हुई धनराशि
जिला शिक्षक धनराशि
आजमगढ़ - 11998 35 लाख 99 हजार
बलिया- 8705 26 लाख 11 हजार
चंदौली - 5609 16 लाख 82 हजार
गाजीपुर- 9163 27 लाख 48 हजार
जौनपुर - 12751 38 लाख 25 हजार
मऊ - 4798 14 लाख 39 हजार
मिर्जापुर- 6979 20 लाख 93 हजार
सोनभद्र 6339 19 लाख