फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tiranga Yatra will give the message of peace from Kashi to Ajmer

Varanasi News: तिरंगा यात्रा से काशी से अजमेर तक देंगे शांति का संदेश

Mon, 22 Dec 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will give the message of peace from Kashi to Ajmer
राष्ट्रीय बुनकर एक्शन कमेटी की ओर से रविवार को कैंट स्टेशन से राष्ट्रीय तिरंगा सद्भावना यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा कैंट स्टेशन से शुरू होकर अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह तक जाएगी। राष्ट्रीय बुनकर एक्शन कमेटी के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि यह यात्रा बीते 31 वर्षों से सामाजिक समरसता का संदेश देती आ रही है। इस बार भी बनारस से चादर-ए-पाक के साथ तिरंगा सद्भावना यात्रा की शुरुआत की गई। यात्रा के दौरान नई दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी। इसके अलावा इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा व अन्य राष्ट्रीय स्मारकों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की जाएगी। इसके बाद यह यात्रा अजमेर शरीफ पहुंचेगी। वहां सर्वप्रथम पुष्कर स्थित ब्रह्माजी मंदिर में माल्यार्पण किया जाएगा। ख्वाजा साहब की दरगाह पर चादर पेश कर देश की एकता, अखंडता, शांति और आतंकवाद से मुक्ति के लिए सामूहिक दुआ और प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed