{"_id":"58da9fc84f1c1bfe0a63f384","slug":"tiranga-chadar-from-varanasi-will-be-gifted-at-ajmer-sharif","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अजमेर शरीफ की दरगाह पर चढ़ेगी काशी में बनी तिरंगे वाली चादर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर शरीफ की दरगाह पर चढ़ेगी काशी में बनी तिरंगे वाली चादर
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
हजरत मखदूम शाह बाबा के आस्ताने पर तिरंगे वाली चादर की जियारत कराई गई
- फोटो : अमर उजाला
अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर उनके उर्स के मौके पर वाराणसी में बनी तिरंगे वाली चादर चढ़ाई जाएगी। मंगलवार को लाट मस्जिद सरैया स्थित हजरत मखदूम शाह बाबा के आस्ताने पर तिरंगे वाली चादर की जियारत कराई गई।
इस अजीम चादर की जियारत करने को यहां काफी अकीदतमंद जुटे और दुआख्वानी की। बता दें कि ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स अप्रैल के पहले सप्ताह में है। अकीदतमंदों का जत्था इस चादर को लेकर बुधवार शाम शिवगंगा एक्सप्रेस से रवाना होंगे।
सरैयां हथकरघा विकास संस्था के अध्यक्ष हाजी ओकास अंसारी ने बताया कि 24 साल से यहां से अकीदतमंद चादर चढ़ाने अजमेर शरीफ जाते हैं।
जत्थे में हिंदू और मुस्लिम सभी शामिल होते हैं। अकीदतमंदों का जत्था बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होगा।
वहां पर हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी, उसके बाद अकीदतमंद तीन अप्रैल को अजमेर के लिए रवाना होंगे।

Trending Videos
काशी में बनी तिरंगे वाली चादर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, राष्ट्रीय बुनकर एक्शन कमेटी की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज को चढ़ाई जाने वाली चादर की जियारत मंगलवार को शिवाला स्थित मुस्तफा जी के आवास पर कराई गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय सद्भावना मिशन यात्रा के तहत अकीदतमंदों का जत्था मंगलवार को काशी विश्वनाथ ट्रेन से चादर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया।
नई दिल्ली में अमर जवान ज्योति और राष्ट्रपिता गांधीजी की समाधि पर खिराजे अकीदत पेश करने के बाद जत्था अजमेर के लिए रवाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की जाएगी। कमेटी की ओर से 22 साल से अजमेर शरीफ में काशी से चादर चढ़ाई जा रही है।