{"_id":"619a9abf594b1c0c833c7ca1","slug":"tilted-municipal-administration-agreed-to-the-demand-of-the-members-varanasi-news-vns623836382","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुका पालिका प्रशासन, मानी सभासदों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुका पालिका प्रशासन, मानी सभासदों की मांग
विज्ञापन
रामनगर में पिछले पांच दिन से पालिका में तालाबंदी और प्रदर्शन कर रहे सभासदों के तेवरों से पालिका प्रशासन बैक फुट पर आ गया। सोमवार से भूख हड़ताल की धमकी काम कर गई। पालिका के ईओ और पालिकाध्यक्ष ने रविवार को बंदी के दिन सभासदों को बातचीत के लिए पालिका बुलाया। लगभग हर मांग पर सहमति भी बन गई, लेकिन अब पालिकाध्यक्ष विरोधी खेमे के सभासदों ने सोमवार से धरना प्रदर्शन की घोषणा कर एक नई मुसीबत पैदा कर दी है।
पिछले चार दिन से पालिका में प्रदर्शन कर रहे सभासदों द्वारा भूख हड़ताल की धमकी के बाद पालिका अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने रविवार की दोपहर सभासदों को बातचीत के लिए पालिका में बुलाया। ये सभासद पालिकाध्यक्ष खेमे के माने जाते हैं। सभासदों के साथ लंबी चली बैठक के बाद विकास कार्यों पर सहमति बनती दिखी। हालांकि बैठक के दौरान तल्खी भी देखने को मिली। हालांकि सभी मांगें मान लेने के बाद आंदोलनरत सभासदों ने हड़ताल वापस ले ली।
उधर, इस बैठक की खबर जैसे ही वायरल हुई पालिकाध्यक्ष विरोधी खेमे के सभासद मुन्ना निषाद ने सोमवार से धरना प्रदर्शन की घोषणा कर दी। इनके साथ कितने सभासद होंगे और पालिका प्रशासन इनसे कैसे निपटता है यह देखना रोचक होगा। माहौल अभी भी गरम ही रहने के आसार हैं। रविवार की बैठक में ईओ और पालिकाध्यक्ष एक साथ बैठे तो जरूर और तल्खी दूर होने का संकेत भी देते दिखे।
विज्ञापन
कैप्शन
धरनारत सभासदों के साथ वार्ता करतीं चेयरमैन रेखा शर्मा, साथ में अधिशासी अधिकारी।