फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Till ten o'clock only two doctors instead of 17 in OPD

Varanasi News: दस बजे तक ओपीडी में 17 की जगह केवल दो चिकित्सक

Tue, 28 May 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Till ten o'clock only two doctors instead of 17 in OPD
ज्ञानपुर। 65 साल की परेमा देवी जिला अस्पताल के फर्श पर लेटी हुई थीं...। पूछने पर बताया कि कई दिनों से तबीयत ठीक नहीं है। 15 किमी दूर मोढ़ के हरीपट्टी से सुबह सवा आठ बजे ही अस्पताल पहुंच गईं। डॉक्टर का इंतजार कर रही हूं, लेकिन अभी तक आए नहीं हैं। बैठते नहीं बन रहा है, इसलिए लेट गई हूं। इसी तरह भुड़की के रोशन फीवर की समस्या होने पर डॉक्टर को दिखाने आए थे। इस तरह करीब 225 लोग सुबह 10 बजे तक महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में चिकित्सकों का इंतजार करते पाए गए।
विज्ञापन


जिले में तल्ख धूप के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। दोपहर में धूप तेज होने के कारण दूर-दराज के लोग सुबह ही अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की लेटलतीफी भारी पड़ रही है। सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद अस्पताल खुला। अस्पताल खुलते ही बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ पहुंच गई, लेकिन 10 बजे तक 17 में से केवल दो चिकित्सक ही अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की ओपीडी आठ बजे ही शुरू हो जाती है। सोमवार को जिला अस्पताल की पड़ताल में सामने आए कि सुबह 10 बजे तक ओपीडी में 200 से 225 मरीज पहुंच गए थे, लेकिन केवल हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद यादव और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र कुमार ही मौजूद थे। इसके अलावा अस्पताल की सारी कुर्सियां खाली थीं। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। गर्मी और बीमारी से बेहाल मरीज चिकित्सकों की राह तकते नजर जाए।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे तक डॉ. अजय तिवारी, डॉ. धीरज प्रकाश, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. नीलिमा धवन, डॉ. वर्तिका अग्रवाल, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. जयप्रकाश वर्मा, डॉ. एसके शर्मा, डॉ. अनिल पांडेय, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. आतिफ अंसारी, डॉ. मालविका पांडेय अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के कुछ चिकित्सकों की लोकसभा चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। कुछ इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले चिकित्सक अवकाश पर हैं। एक जून को चुनाव समाप्त होने के बाद व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटेगी। - डॉ. राजेंद्र कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed