फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Thumri's on Soma's tune and Rudrashankar's dance

Varanasi News: सोमा के सुर और रुद्रशंकर के नृत्य पर हुई ठुमरी की संगत

Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thumri's on Soma's tune and Rudrashankar's dance
सोमा के सुर और रुद्रशंकर के नृत्य पर हुई ठुमरी की संगत
विज्ञापन


बागेश्वरी देवी ठुमरी महोत्सव का हुआ रंगारंग श्रीगणेश
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। ठुमरी के बोल पर पैरों की थिरकन ने ऐसा जादू जगाया कि हर कोई बस संगीत के माधुर्य में खो सा गया। रुद्रशंकर का कथक और डॉ. सोमा घोष की मखमली आवाज का जादू बागेश्वरी देवी ठुमरी महोत्सव की पहली निशा में श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। सुर, साज और संगीत की अवतारणा का ही असर था कि आसमान से बारिश की बूंदें बरस पड़ीं।

शुक्रवार शाम पांच दिवसीय बागेश्वरी देवी ठुमरी महोत्सव का श्रीगणेश दुर्गा प्रसन्ना की शहनाई पर ठुमरी के सुरों से हुई। डॉ. सोमा घोष ने गायन में विनती को दर्शाते हुए आज की रात ना जाओ सांवरिया... के बाद ठुमरी जाग पड़ी मैं तो पिया के जगाए...की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। सितार वादन की दुनिया के उदीयमान कलाकार पंडित पूरबायान चैटर्जी ने अनोखी प्रस्तुति से फिर महफिल को मनोरंजित किया। देवाशीष डे ने ठुमरी गायन की प्रस्तुति दी। कथक नृत्य में रुद्र शंकर मिश्र और रिचा पांडेय ने राधा कृष्ण के प्रेम को दर्शाया। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु थे। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि दीपक मधोक व भारती मधोक, डॉ. राजेश्वर आचार्य व मीना शर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article