{"_id":"69f0a4259515a7a2d608785e","slug":"thugs-beat-staff-protest-held-against-woman-s-death-due-to-botched-surgery-in-varanasi-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News Today: दबंगों ने कर्मचारियों को पीटा, गलत सर्जरी से महिला की मौत के विरोध में प्रदर्शन समेत खबरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News Today: दबंगों ने कर्मचारियों को पीटा, गलत सर्जरी से महिला की मौत के विरोध में प्रदर्शन समेत खबरे
Tue, 28 Apr 2026 05:42 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:42 PM IST
सार
Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में कई खबरें चर्चा में रहीं। इनमें मणिकर्णिका घाट पर सुंदरीकरण कार्य करा रही कंपनी के कर्मचारियों को पीटाई व गलत सर्जरी से महिला की मौत के विरोध में प्रदर्शन समेत कई खबरें सुर्खियों में बनी रहीं।
विज्ञापन
Varanasi Top News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिकर्णिका घाट का सुंदरीकरण कराने वाली कंपनी के कर्मचारियों की मनबढ़ों ने सोमवार की रात पिटाई कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने अतिक्रमण का विरोध किया था। पिटाई से चार कर्मी घायल हो गए। इस मामले में चौक थाने की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट का सुंदरीकरण करा रही कंपनी के मैनेजर संदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि पिटाई में मुकेश पटेल, मारुति नंदन, पवन कुमार पटेल और अभय का चोट आई है। कर्मचारी घाट पर अतिक्रमण का विरोध कर रहे थे। इससे नाराज लोगों ने हमला कर दिया। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गलत सर्जरी से महिला की मौत के विरोध में प्रदर्शन
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में पिछले दिनों बलिया निवासी राधिका देवी (71) की गलत सर्जरी के बाद मौत के विरोध में छात्रों ने सोमवार को केंद्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलपति को ज्ञापन देकर लापरवाही को ट्रॉमा सेंटर प्रशासन की अव्यवस्था बताते हुए उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। छात्रनेता मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में छात्र केंद्रीय कार्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचे। कुलपति कार्यालय में जो ज्ञापन दिया गया, उसमें बताया गया कि ट्रॉमा सेंटर में मरीज की पहचान सुनिश्चित करने जैसे बुनियादी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया। इसके परिणामस्वरूप 7 मार्च को पहले महिला की आर्थो विभाग की टीम ने सर्जरी की, फिर 18 मार्च को न्यूरो सर्जरी की टीम ने सर्जरी की। इसके बाद 27 मार्च को मरीज की मृत्यु हो गई। इस दौरान हिमांशु राय, प्रफुल पांडेय, अभय सिंह (मिक्कू), हर्ष तिवारी, रजत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जहर देकर हत्या का आरोप, पति समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, ससुर गिरफ्तार
मिर्जामुराद क्षेत्र के भोजूपुर (रूपापुर) गांव में विवाहिता नीतू तिवारी की जहर खाने से हुई मौत के मामले में आरोपी ससुर हरिशंकर तिवारी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। भदोही के सुरियावा हरिपुर निवासी पीड़िता की बहन शालिनी शुक्ला की तहरीर पर पति समेत 6 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता शालिनी शुक्ला ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही बहन नीतू को पति धनंजय तिवारी, ससुर हरिशंकर तिवारी, सास इसरावती देवी, जेठ दिलीप तिवारी, देवर धर्मेंद्र तिवारी व देवरानी बबली तिवारी प्रताड़ित करते थे। 24 अप्रैल को नीतू ने फोन कर अपनी जान को खतरा बताया था। इसके कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि ससुराल पक्ष ने उसे जहर देकर मार डाला है। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि ससुर को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
बेटियों की हत्या के खिलाफ जन अधिकार पार्टी ने किया प्रदर्शन
हरदोई और गाजीपुर में दो बेटियों की हत्या पर आक्रोशित जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मुख्य वक्ता हेमंत कुशवाहा ने कहा कि हरदोई की शिल्पी कुशवाहा और गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा की उनके परिवारों के सामने ही सरेआम हत्या कर दी गई। उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए और आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। संचालन जिला महामंत्री संतोष कुमार पटेल ने किया।
गाजीपुर जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर रोक दिया
गाजीपुर के करंडा ब्लॉक के कटरिया गांव में किशोरी की मौत के मामले में सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट के पास पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को रोका। इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, राज्यसभा सांसद कर्मवीर सिंह बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बघेल, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुभाषिनी यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर थाने भेजा गया।
बाबतपुर एयरपोर्ट के पास से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ मनोज यादव को गिरफ्तार कर सिंधोरा थाने ले जाया गया। एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर वरिष्ठ नेताओं को बड़ागांव थाने लाया गया। महानगर अध्यक्ष के अनुसार, कल रात से ही पुलिस प्रशासन की ओर से कांग्रेस नेताओं को जगह-जगह उनके आवासों पर नजरबंद किया गया। रास्तों में रोका गया और बाबतपुर एयरपोर्ट पर भारी पुलिस बल लगाकर नेताओं को गाजीपुर जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा, किशोरी के परिवार को न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और सरकार के खिलाफ कांग्रेस सड़कों से सदन तक संघर्ष करेगी। गिरफ्तार होने वाले नेताओं में फसाहत हुसैन, राजू राम, आशीष गुप्ता, सेतराम केशरी, शीतला पटेल, अविनाश राजभर, राम गणेश प्रजापति रहे।

छेड़खानी के दो आरोपी गिरफ्तार
मारपीट और छेड़छाड़ के दो आरोपियों पंकज और रोशन को चेतगंज पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों आरोपी चंदौली के धरदे गांव निवासी हैं। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि आरोपियों ने कमरे में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और बहन के साथ छेड़खानी की। ब्यूरो
शादी से आभूषण चोरी मामले में दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव स्थित कपसेठी मार्ग स्थित लॉन में शादी के दौरान दुल्हन के कमरे से आभूषण चोरी करने के मामले में दो नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चित्रसेनपुर निवासी दुल्हन के चाचा सुरेश सोनकर ने पुलिस को बताया कि वेटर का काम करने वाले राकेश सिंह एवं उनकी पत्नी अनीता सिंह महिला वेटर के रूप में काम कर रही थीं। सोने-चांदी के आभूषण कमरे से लेकर जाने के दौरान युवक ने अनीता सिंह से बातचीत की थी। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवक की पहचान कराई जा रही है।
साधु के ऊपर हमला, प्राथमिकी दर्ज
भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी स्थित द्वारकाधीश मंदिर मठ में रहने वाले साधु राधेश्याम दास और साधु रामप्रताप दास में मारपीट हो गई। राधेश्याम दास के शिष्य दीपक चतुर्वेदी की तहरीर पर रामप्रताप दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि घायल राधेश्याम दास का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कराया गया।

खाना खाकर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट
भेलूपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में वीरू यादव की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। रविवार की रात घटना के बाबत वीरू ने आरोपी रोशन ठाकुर, रौनक, रवि, नीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़ित वीरू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी भाभी के घर से खाना खाकर मां के पास घर लौट रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने हमला कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कचरा फेंकने से रोकने पर युवक की पिटाई
फुलवरिया में केमिकल युक्त कचरा फेंकने से जानवरों की मौत और विरोध करने पर पूर्ण यादव की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने कैंट थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पूर्ण यादव ने पुलिस को बताया कि गांव के ही हीरालाल यादव, उनके पुत्रों और अन्य लोगों द्वारा केमिकल फैक्ट्री संचालित की जा रही है, जहां से निकलने वाला जहरीला कचरा सड़क किनारे फेंका जाता है। इस कचरे को खाने से कई जानवरों की मौत हो चुकी है। जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल
चौबेपुर थाना क्षेत्र के मुंडली मार्ग पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गुड्डू राजभर घायल हो गया। हालत नाजुक देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। कोदोपुर गांव निवासी शिवमंगल राजभर का बेटा गुड्डू अपनी मोटरसाइकिल से नई बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान स्वर्वेद महामंदिर के पीछे ब्रह्म बाबा के पास मुंडली मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

1.51 लाख की साइबर ठगी
बैंक में खाता खुलवाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने राजेश कुमार यादव के बैंक खाते से 1.51 लाख रुपये साफ कर दिए। पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शांति नगर कॉलोनी तरना निवासी राजेश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल को एसबीआई शिवपुर शाखा प्रबंधक का मोबाइल नंबर गूगल से सर्च किया। मां का खाता खुलवाना था। गूगल से मोबाइल नंबर सर्च करने के बाद जो नंबर मिला, उस पर फोन किया। आशीष कुमार ने खुद का नाम बताया और इसके बाद उसने एपीके फाइल डाउनलोड कराई। इसके बाद दो बार में खाते से 1.51 लाख रुपये कट गए। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जमीन विवाद में पड़ोसी को रॉड से वार कर किया घायल
गंगापुर निवासी लवकुश मोदनवाल की सोमवार सुबह टहलने के दौरान पड़ोसी रोहित केसरी उर्फ (लालू केसरी) ने लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित लवकुश ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद में हमला किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।