फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three youths assaulted and stole the bike in varanasi

Varanasi News: एक युवक ने लिफ्ट मांगी, तीन युवक लूट ले गए बाइक; मारपीट भी की

Mon, 08 Apr 2024 12:07 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 12:07 AM IST
सार

Varanasi News: भुक्तभोगी ने बताया कि बाइक दो महीने पहले कैथी से खरीदा था। चौबेपुर थाने की पुलिस घटना की संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
three youths assaulted and stole the bike in varanasi
बाइक लूट ले गए - फोटो : istock

विस्तार

चौबेपुर के बर्थराकला गांव के पास उकथी मार्ग पर एक बदमाश ने एक युवक की बाइक रुकवाई। इसके बाद बदमाश के तीन दोस्त आए और युवक को मारपीट कर उसकी बाइक लूट ले गए।

विज्ञापन


गाजीपुर के चौरा शादियाबाद का रहने वाला राहुल यादव अपने मामा के यहां चंद्रावती गांव आया था। वह शनिवार की शाम पांच बजे जाल्हूपुर स्थित कच्चा बाबा का दर्शन करने जा रहा था। वह बर्थराकला गांव से उकथी की ओर बढ़ा था। उसी दौरान एक बगीचे के पास एक युवक ने लिफ्ट के लिए हाथ दिया। 
विज्ञापन


राहुल के रुकते ही अचानक बाइक से तीन युवक आए। सभी राहुल से मारपीट कर उसकी बिना नंबर की नई बाइक ले भागे। भुक्तभोगी ने बताया कि बाइक दो महीने पहले कैथी से खरीदा था। चौबेपुर थाने की पुलिस घटना की संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed