Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three vehicles collide blind curve Dumper cleaner dies in Varanasi two drivers critically injured

अंधे मोड़ पर तीन वाहन भिड़े: वाराणसी में डंपर खलासी की मौत, दो चालक गंभीर; हादसे के बाद फोरलेन पर लगा जाम

Thu, 19 Nov 2026 10:12 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

पिंडरा बाईपास के कथौली मोड़ पर गुरुवार शाम अर्टिगा कार, ट्रेलर और डंपर की भिड़ंत में डंपर के खलासी की मौत हो गई। दोनों अन्य वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हैं। अंधे मोड़ पर हुए हादसे के बाद फोरलेन पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन
Three vehicles collide blind curve Dumper cleaner dies in Varanasi two drivers critically injured
डिवाइडर पर चल गया ट्रेलर। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी-जौनपुर फोरलेन पर कथौली मोड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गुरुवार शाम करीब छह बजे पिंडरा बाईपास स्थित इस अंधे मोड़ पर अर्टिगा कार, ट्रेलर और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे में डंपर का खलासी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेलर और कार के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, जौनपुर से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रेलर के सामने अचानक अर्टिगा कार आ गई। कथौली मोड़ पर दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और ट्रेलर के चालक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा डंपर अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर के दौरान डंपर का खलासी सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे की सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रेलर के चालक को गंभीर हालत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय भेजा गया, जबकि कार चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तीन वाहनों की भिड़ंत के बाद वाराणसी-जौनपुर फोरलेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने घंटों मशक्कत कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन

अंधा मोड़ बना दुर्घटनाओं का हॉटस्पॉट
स्थानीय लोगों के अनुसार कथौली मोड़ को पहले से ही दुर्घटना हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर और अन्य जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। अंधा मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता। लोगों ने संबंधित विभाग से यहां चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।

थानाध्यक्ष विकास मौर्य ने बताया कि मृतक और घायलों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed