फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three teenage girls went for a walk without informing their families, a police team left.

Varanasi News: परिवार में बिना बताए घूमने गई तीन किशोरियां, पुलिस की एक टीम रवाना

Mon, 18 May 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Three teenage girls went for a walk without informing their families, a police team left.
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली तीन किशोरियां मोहल्ले के दो किशोरों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गई हैं। बिना बताए घर से गायब किशोरियों के परिजनों ने रविवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस बीच पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो उनका लोकेशन हिमाचल प्रदेश में मिला। पुलिस की एक टीम किशोरियों को लेने रविवार देर शाम रवाना हो गई।
विज्ञापन

शैलपुत्री चौराहा स्थित शक्कर तालाब निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बेहद गरीब है और पिछले करीब 20 दिनों से अपनी 15 वर्षीय और 13 वर्षीय बेटियों के साथ लाट सरैया स्थित मकदूम शाह मजार पर रह रही थी। 13 मई की रात करीब 1:50 बजे उसकी दोनों बेटियां और बगल में सो रही 14 वर्षीय एक अन्य किशोरी अचानक मजार से लापता हो गईं। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरियों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों किशोरियां मोहल्ले के ही दो किशोरों के साथ घूमने गई हैं। किशोरों ने भी अपने परिवार में किसी को नहीं बताया था। मजार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर मामला स्पष्ट हुआ। पुलिस की एक टीम बरामदगी के लिए रवाना हो चुकी है। सोमवार तक किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के खाते से दो लाख की साइबर ठगी
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के डोमैला गांव निवासी ओमप्रकाश बिंद के बैंक खाते से जालसाजों ने यूपीआई के माध्यम से दो लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित का मोबाइल सिम बंद रहने के दौरान 12 और 13 मई को कुल नौ बार में रकम ट्रांसफर की गई। जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश बिंद के बैंक खाते से 12 मई को पांच बार में एक लाख रुपये तथा 13 मई को चार बार में एक लाख रुपये यूपीआई के जरिए निकाल लिए गए। 15 मई को मोबाइल सिम दोबारा एक्टिव होने पर खाते से पैसे कटने के मैसेज मिलने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित बैंक पहुंचा और खाते की जांच कराई, जहां यूपीआई ट्रांजैक्शन के माध्यम से रकम निकाले जाने की पुष्टि हुई। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed