{"_id":"61115d268ebc3e7c9c5a7926","slug":"three-teams-of-police-formed-for-search-of-accused-in-girl-child-molestation-case-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को तलाश रही पुलिस, गठित की तीन टीमें, छह संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को तलाश रही पुलिस, गठित की तीन टीमें, छह संदिग्ध हिरासत में
Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
सार
बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस गांव के छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बच्ची रात के अंधेरे में आरोपी को पहचान नहीं पाई है। हालांकि पुलिस अपनी ओर से तफ्तीश जारी रखी हुई है। सोमवार को दिन भर गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों का आना-जाना लगा रहा है। दूसरे दिन भी फॉरेंसिक टीम और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का मौका मुआयन करते हुए पीड़ित परिजनों से बातचीत की। फूलपुर, बड़ागांव थाना के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
शनिवार रात में दादी के साथ सोते समय बच्ची को अगवा के बाद घर के पीछे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। बच्ची की हालत बिगड़ी तो बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पीड़िता की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने पीड़ित परिजनों से दोपहर में बातचीत की। परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस की तफ्तीश लगातार जारी है। फूलपुर थाना, बड़गांव और क्राइम ब्रांच की टीम संग बैठक करते हुए पुलिस की टीमें गठित की गई। फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह के अनुसार कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जारी है।