फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three student drown in ganga river during bathing in ghazipur

गाजीपुरः गंगा में नहाते समय डूबने से तीन छात्रों की मौत, शव बरामद

Sat, 03 Nov 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
Three student drown in ganga river during bathing in ghazipur
नदी में उतरे गोताखोर - फोटो : amar ujala
यूपी के गाजीपुर में गंगा में नहाने के दौरान डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर छात्रों की तलाश शुरु कराई। तीनों छात्रों के शव बरामद हो गए हैं। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


बिहार के राजपुर थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी गोपाल कुशवाहा (19) पुत्र रामधनी स्थानीय पीजी कालेज में बीएससी एजी और उसका चचेरा भाई नितीश कुशवाहा (20) पुत्र दिनेश कुशवाहा स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकाम का छात्र था।
विज्ञापन


यह दोनों जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बेटाबर निवासी इंटर के छात्र गोलू (18) पुत्र बुधिराम कुशवाहा के साथ गोराबाजार मुहल्ला में स्थित एक लॉज में रहकर पढ़ते थे। आज यह तीनों दिन में करीब दो बजे नहाने के लिए गोराबाजार स्थित छोटका महादेवा गंगा घाट पर पहुंचे। इनके साथ कुछ और छात्र भी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल, नितीश और गोलू कपड़ा उतारकर नहाने के लिए गंगा में उतर गए। तीनों को तैरना नहीं आता था। नहाते-नहाते तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनको डूबता देख किनारे खड़े छात्र शोर मचाने लगे।

परिजनों को दे दी गई जानकारी

Three student drown in ganga river during bathing in ghazipur
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक तीनों डूब गए। घटना की जानकारी होते ही वहां बड़ी संख्या में आसपास के लोगों के साथ ही दर्जनों छात्र पहुंच गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही तहसीलदार, एसडीएम एवं कोतवाल बृजेश यादव सहित पुलिस कर्मी पहुंच गए।

पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर छात्रों की तलाश शुरु कराई। करीब आधा घंटा बाद गोपाल का शव बरामद कर गोतोखोरों ने पानी से बाहर निकाला। गोताखोरों ने दो घंटे में तीनों छात्रों के शव बाहर निकाले। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शवों को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed