फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three selected for Sant Kabir State Handloom Award

संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार के लिए तीन का चयन

Sat, 09 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three selected for Sant Kabir State Handloom Award
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए आवेदकों का चयन शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। इसमें वाराणसी के विवेक कुमार के सिल्क बनारसी साड़ी के सैंपल को रंगकाट, डिजाइन के बेहतरीन प्रयोग और उत्कृष्ट हाथ की बुनाई के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया है। जबकि जिले के ही नसीम अहमद को बनारसी सिल्क दुपट्टा के लिए द्वितीय पुरस्कार और मिर्जापुर के जलील अहमद के काटन की दरी में ऊन एवं मल्टीकलर का प्रयोग कर शिकारगाह डिजाइन के लिए तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ के अलावा संयुक्त निदेशक उद्योग, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपिका, प्रभारी अधिकारी बुनकर सेवा केन्द्र, प्रोजेक्ट आफीसर/आर एमएम, उत्तर प्रदेश राज्य हथकरघा निगम और डीएम की ओर से नामित दो बुनकर प्रतिनिधि सदस्य की उपस्थिति में शनिवार को विकास भवन सभागार में चयन हुआ। इसमें वाराणसी, चन्दौली, मिर्जापुर बुनकरों ने भाग लिया। सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र अरुण कुमार कुरील ने बताया कि चयन समिति की ओर से जनपद परिक्षेत्रीय प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 20,000/-नगद, शील्ड प्रमाण-पत्र व अंगवस्त्रम प्रदान किया जायेगा। वहीं द्वितीय पुरस्कार 15,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार को 10,000 के साथ शील्ड प्रमाण-पत्र व अंगवस्त्रम प्रदान किया जायेगा। बताया कि चयनित नमूनों को राज्य हथकरघा पुरस्कार हेतु आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, उ0प्र0 कानपुर को भेजा जायेगा। जिसके अन्तर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार में प्रथम श्रेणी को धनराशि 1,00,000 लाख, द्वितीय श्रेणी को 50,000 हजार और तृतीय श्रेणी को 25,000 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed