{"_id":"6ab5013e0a5254625e08b4c5","slug":"gangster-act-invoked-against-four-accused-in-ghazipur-arrested-with-20-kg-of-cannabis-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: गाजीपुर में चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, 20 किलो गांजा के साथ हुए थे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: गाजीपुर में चार आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, 20 किलो गांजा के साथ हुए थे गिरफ्तार
Thu, 24 Sep 2026 04:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 24 Sep 2026 04:24 PM IST
सार
गाजीपुर में पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सख्त है।
विज्ञापन
पुलिस ने दी मामले की जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांजा तस्करी के चार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने गैंग लीडर आमिर निवासी प्रयागराज समेत चार को कुछ माह पहले 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस लगातार सख्त है। इस तरह के कृत्य में लिप्त गिरोहों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
कुछ माह पहले ही गैंग लीडर आमिर निवासी बुढ़वा, घूरपुर, प्रयागराज के साथ कलीम साह निवासी कोसफरा, कोरांव, साहिल निवासी लीडर रोड रेलवे स्टेशन प्रयागराज और विनोद कुशवाहा निवासी कोसफरा, कोरांव, प्रयागराज को 20 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
इन सभी के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनका आर्थिक लाभ के लिए अवैध मादक पदार्थों की अवैध तस्करी का काम करता था। ऐसे में चारों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।