फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three prisoners escaped from up jail in sonbhadra including Paxo Act accused

यूपी : अस्थायी कारागार से फरार तीन बंदी गिरफ्तार, लापरवाही में चार पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 15 Jul 2020 09:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 09:08 PM IST
सार

  • नायब तहसीलदार ने बंदियों के खिलाफ दर्ज कराया केस

विज्ञापन
Three prisoners escaped from up jail in sonbhadra including Paxo Act accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी के समीप स्थित शेल्टर हाउस में बने अस्थायी कारागार से मंगलवार की रात तीन बंदी पुलिस कर्मियों को चमका देकर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। नायब तहसीलदार तनुजा निगम की तहरीर पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसपी आशीष श्रीवास्तव ने ड्यूटी पर तैनात चार पुलिस कर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय स्तर पर जांच शुरू करा दी है। जांच की जिम्मेदारी सीओ को सौंपी गई है।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले गुरमा स्थित जिला कारागार परिसर के 17 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनमें आठ बंदी और नौ जेलकर्मी शामिल थे। जेल परिसर में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका पर राबर्ट्र्सगंज में अस्थायी कारागार बनाया गया है। यहां चार-पांच दिन पहले से नए बंदी भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। 

यहां तमंचे के साथ गिरफ्तार शक्तिनगर निवासी वाजिद, डाला निवासी संदीप शर्मा के अलावा पाक्सो एक्ट में दुद्धी निवासी शिवनाथ यादव को भी बंद किया गया था। तीनों बदी मंगलवार की रात करीब 1.20 बजे कारागार के भूतल कमरे के पूर्वी हिस्से की खिड़की का राड काटकर मोड़ दिए और इसके बाद फरार हो गए।

रात में ही एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम यमुना धर चौहान, एसडीएम कृपा शंकर पांडेय, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, नायब तहसीलदार तनुजा निगम, कोतवाल अंजनी कुमार राय ने कारागार पहुंच कर बंदियों के भागने के बारे में जानकारी ली। एसपी ने सभी थानों और पुलिस चौकियों के अलावा स्वाट और एसओजी टीम को खोजबीन में लगा दिया। मंगलवार की शाम तक पुलिस ने तीनों बंदियों को गिरफ्तार कर लिया। 

राबर्ट्सगंज नगर में स्थित अस्थायी कारागार से फरार बंदी वाजिद, संदीप शर्मा और शिवनाथ यादव को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। लापरवाही में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल लालचंद्र सरोज, कांस्टेबल सुनील, अजीत और सदर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल काशीनाथ को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed