फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three person killed in road accident in azamgarh

आजमगढ़: सड़क हादसे में एक ही परिवार को तीन युवकों की मौत, जा रहे थे बारात

Tue, 19 Jun 2018 11:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 19 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three person killed in road accident in azamgarh
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे के बाद चालक भाग
यूपी के आजमगढ़ में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। तीनों युवक बारात में शामिल होने के लिए जौनपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


दीदारगंज थाने के भादौ गांव के पास  हादसा हुआ।  बरदह थाने के इसहाकपुर गांव के निवासी हरिपाल पुत्र हरिनाथ (20), धर्मेंद्र पुत्र महेंद्र (22), प्रेम पुत्र सुभाष (22) तीनों एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन


वह   मंगलवार रात बारात में शामिल होने के लिए एक ही बाइक से जौनपुर जिले में खेतसराय थाना क्षेत्र के अमरेथुआ गांव जा रहे थे। रात नौ बजे भादों गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक के साथ तीनों के गिरने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट होने पर आसपास के लोग जुट गए और घायलों को जमीन से उठाया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को गांव के पास ही स्थित पीएचसी पर ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वे हेलमेट नहीं लगाए थे। हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed