फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three people died including auto driver from Rohania due to heat in varanasi

Varanasi News: गर्मी से रोहनिया के ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तीनों का शव

Mon, 03 Jun 2024 02:06 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 03 Jun 2024 02:06 PM IST
सार

वाराणसी जिले में गर्मी से जहां लोग बेहाल हैं, वहीं मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं। रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई। मौत की वजह गर्मी बताई गई है। घटना के बाद चेतगंज, लालपुर पांडेयपुर और रोहनिया थाने की पुलिस ने तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
Three people died including auto driver from Rohania due to heat in varanasi
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चेतगंज, लालपुर पांडेयपुर और रोहनिया थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक, रिक्शा चालक और ऑटो चालक की मौत हो गई। तीनों की मौत की वजह प्रथमदृष्टया भीषण गर्मी बताई गई है। इलाकाई थानों की पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चेतगंज थाना क्षेत्र के पियरिया पोखरी का रहने वाला चंदन सिंह चौहान (26) शाम चार बजे के लगभग अपने घर के बाहर चबूतरे पर लेटा हुआ था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। चेतगंज थानाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि चंदन शराब पीने का आदी था। वह शराब के नशे में ही चबूतरे पर लेटा हुआ था। आशंका है कि हीट स्ट्रोक के कारण चंदन की मौत हुई है।
विज्ञापन


लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज ताड़ीखाना तिराहे के समीप सड़क के किनारे ठेला पर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव की पहचान नहीं करा सकी। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 55 वर्षीय व्यक्ति रिक्शा चलाने का काम करता था। उसके नाम की जानकारी कोई नहीं दे सका। सिर्फ इतना ही पता लग पाया कि वह गाजीपुर के भाला, बहरियाबाद का रहने वाला था। शव को मोर्चरी में रखवा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रोहनिया संवाद प्रतिनिधि के अनुसार, भीषमपुर निवासी प्रभाकर सिंह (48) ऑटो लेकर मोहनसराय की तरफ जा रहे थे। केशरीपुर में उन्होंने ऑटो सड़क किनारे खड़ा किया और उससे नीचे उतर कर बैठे। इसके बाद वह लुढ़क कर जमीन पर गिर गए। स्थानीय लोग उन्हें समीप के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक बेटे और एक बेटी के पिता प्रभाकर की मौत की सूचना पाकर उनकी पत्नी मधु सिंह और पिता सुरेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed