फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three lekhpal suspended in Varanasi Action for demanding bribe in name of making gharauni and not obeying DM order

वाराणसी में तीन लेखपाल निलंबित: घरौनी बनाने के नाम पर घूस मांगने और डीएम का आदेश नहीं मानने पर कार्रवाई

Sat, 02 Apr 2022 05:49 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 05:49 PM IST
सार

वाराणसी में एसडीएम राजातालाब ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत तीन लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले में जांच कमेटी का गठन भी किया गया है। 

विज्ञापन
Three lekhpal  suspended in Varanasi Action for demanding bribe in name of making gharauni and not obeying DM order
वाराणसी में तीन लेखपाल निलंबित - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

घरौनी बनाने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस मांगने सहित अन्य कामों में रुपये की मांग करने, डीएम के आदेश के बाद भी सरकारी जमीन खाली न कराने के आरोप में तीन लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम राजातालाब द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत लेखपाल को निलंबित कर मामले में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।

विज्ञापन


कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। अब सभी की नजरें इस मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी है।  घरौनी बनाने के लिए सरिता गिरि ने सजोई की लेखपाल करूणा कन्नौजिया पर 10 हजार रुपये की मांग करने की शिकायत एसडीएम राजातालाब से एक अप्रैल को की थी।

विज्ञापन

ऑडियो रिकॉर्डिंग से खुली लेखपाल की पोल

इसमें पांच हजार रुपये देने के बाद सरिता ने पांच हजार बाद में देने की बात कही थी। यहीं नहीं लेखपाल से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। एक अन्य मामले में कपसेठी के लेखपाल और लेखपाल संघ के महामंत्री कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव पर हाजी सैय्यद अली से 10 हजार की मांग करने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हाजी सैय्यद अली ने दो हजार रुपए देते हुए पूरी घटना की फोटो खींच ली और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। दोनों मामलों में नायब तहसीलदार द्वारा जांच कराई गई और जांच के आधार पर एसडीएम राजातालाब द्वारा एक अप्रैल रात में ही दोनों लेखपाल को निलंबित कर दिया गया और कार्यवाही हेतु चार्जशीट दी गई है।

इसके साथ ही वीरभानपुर के वकील शोभनाथ द्वारा लेखपाल संजय कुमार वर्मा पर सरकारी जमीन का कब्जा न खाली कराने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने आदेश भी जारी किया। प्रकरण में जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना करने के मामले में लेखपाल को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी गई है। 

मऊ में भी दो लेखपाल निलंबित

मऊ जिले के  एक गांव में जमीन का सर्वे करने के दौरान ग्रामीण से दो लेखपालों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने शनिवार को दोनों को निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  

वायरल वीडियो में मधुबन तहसील के दो लेखपाल किगेंद्र तथा राघवेंद्र उपाध्याय घरौनी ग्राम पंचायत में सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान दोनों लेखपालों ने एक ग्रामीण से सर्वे के नाम पर रुपये की मांग की। दोनों लेखपालों को रुपये देने के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया।

बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी एसडीएम अशोक कुमार को मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने दोनों लेखपालों को निलंबित कर दिया। साथ ही, कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed