फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three kidnapped and sold children recovered, nine accused arrested All three children were abducted from Vindh

मिल गया चौराहे से उठाया बच्चा: तीन और बच्चे बरामद, झारखंड और राजस्थान से नौ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 12:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 12:28 PM IST
सार

रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सड़क किनारे सो रहे संजय और चंदा के चार साल के बच्चे का 14 मई की रात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से कार चिह्नित की गई, फिर 21 मई को सिंदुरिया पोखरी शिवदासपुर निवासी संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कार भी बरामद हुई।

विज्ञापन
Three kidnapped and sold children recovered, nine accused arrested All three children were abducted from Vindh
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहा, नगवां और मिर्जापुर के विंध्याचल से अगवा तीन बच्चों को कमिश्नरेट की पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। साथ बच्चों को अगवा कर बेचने के आरोप में अंतरराज्यीय गिरोह के नौ सदस्यों को वाराणसी, झारखंड और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। मामले में सात अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। दो और बच्चों की बरामदगी में पुलिस की टीमें लगी हैं। यूपी सहित तीन अन्य राज्यों में पुलिस की दबिश जारी है। वहीं, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस की टीम को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का एलान किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी गिरोह के कारनामे: उठाए जाते थे गरीब बच्चे, एक-डेढ़ लाख में बेचते, खरीदने वालों की होती थी ये शर्त

विज्ञापन

रवींद्रपुरी स्थित रामचंद्र शुक्ल चौराहे पर सड़क किनारे सो रहे संजय और चंदा के चार साल के बच्चे का 14 मई की रात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से कार चिह्नित की गई, फिर 21 मई को सिंदुरिया पोखरी शिवदासपुर निवासी संतोष गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कार भी बरामद हुई। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार संतोष से पूछताछ में अंतरराज्यीय गिरोह का तथ्य सामने आया। पता चला कि गिरोह के सदस्य छोटे बच्चों को अगवा कर बिहार, झारखंड और राजस्थान के दलालों के माध्यम से नि:संतान दंपतियों को बेच देते हैं। संतोष से मिली जानकारी के आधार पर झारखंड, बिहार और राजस्थान में दबिश देकर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। नौ और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के पास से रामचंद्र शुक्ल चौराहा से अगवा चार साल का बच्चा, नगवां की पांच माह की बच्ची और विंध्याचल रेलवे स्टेशन के समीप का पांच साल का बच्चा बरामद हुआ है। पूरी उम्मीद है कि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। बच्चे भी बरामद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आरोपी

वाराणसी के सिंदुरिया पोखरी शिवदासपुर निवासी शिखा मोदनवाल व शिवदासपुर का विनय मिश्रा, राजस्थान के जयपुर जिले के प्रताप नगर सांगनेर का मनीष जैन, भीलवाड़ा के माताजी का चौक बरौदा का भंवर लाल, झारखंड के गिरीडीह के तसोडीह का महेश राणा व उसकी पत्नी सुनीता देवी, कोडरमा के इंदवा बस्ती झुमरी तलईया का महेश राणा, हजारीबाग के डेडोकला का मुकेश पंडित व उसकी पत्नी यशोदा पंडित देवी को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी संतोष गुप्ता 21 मई को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस को इन आरोपियों की है तलाश

गिरफ्तार संतोष गुप्ता का बेटा शिवम गुप्ता, शिखा मोदनवाल का पति संजय मोदनवाल, राजस्थान के पारस जैन व घनश्याम अग्रवाल, झारखंड के जगवीर बरनवाल और हजारीबाग के एक अस्पताल की नर्स के अलावा गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस की पांच टीमें कर रही हैं। वांछित आरोपियों पर जल्द ही इनाम भी घोषित किया जाएगा।

 

इन्हें मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

सर्विलांस प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय, स्वाट प्रभारी मनीष मिश्रा, इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय, इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे, इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत, दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी आनंद चौरसिया, नदेसर चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया, नगवां चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार, दरोगा शिवम श्रीवास्तव और खुलासे में शामिल अन्य पुलिस कर्मी।

कस्टडी रिमांड पर लेंगे, लगेगा गैंगस्टर

अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्त में आए सभी आरोपियों को अदालत की अनुमति से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed