{"_id":"573b7c634f1c1b5b26ac7cde","slug":"three-je-guilty-of-electrical-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सुरक्षा के तीन जेई दोषी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सुरक्षा के तीन जेई दोषी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 18 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
अस्सी घाट पर पीएम के लिए बने मंच के पास शार्ट सर्किट से लगी थी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मई को अस्सी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने के कुछ मिनटों पहले मंच के पास शार्ट सर्किट से हुई आग लगने की घटना में विद्युत सुरक्षा के तीन अवर अभियंता दोषी पाए गए हैं। मजिस्ट्रेटी जांच में सामने आया है कि ये अभियंता विद्युत सुरक्षा संबंधी बिंदुओं की जांच के लिए कार्यक्रम वाले दिन मौके पर गए ही नहीं थे।
जबकि, गर्मी के मौसम और शार्ट सर्किट की आशंका के मद्देनजर विद्युत सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर अत्यधिक सतर्कता के निर्देश दिए गए थे। घटना की जांच रिपोर्ट डीएम राजमणि यादव ने पीएमओ को भेजी है। पिछले एक मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर थे। अस्सी घाट पर उनके लिए बने मंच के पास आग लगने से हड़कंप मच गया था। हालांकि तत्काल अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पा लिया गया था।
डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय और एसपी सिटी सुधाकर यादव को जांच अधिकारी बनाया था। जांच अधिकारियों ने सभी का पक्ष सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में बताया गया है कि विद्युत सुरक्षा के अवर अभियंता चंद्रभूषण चौबे, श्रीनिवास और जयदीप सिंह ने अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने के बावजूद घोर लापरवाही बरती।
विज्ञापन
कार्यक्रम वाले दिन ये मौके पर गए ही नहीं। अधिकारियों ने शार्ट सर्किट के बाबत सूचना दी तब भी ये लोग मौके पर नहीं पहुंचे। इस बारे में पूछे जाने पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी ने जांच पूरी होने की पुष्टि की लेकिन कोई और टिप्पणी नहीं की। बताया कि गोपनीय जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।