{"_id":"60d49dd90e0f7a34e4353a8c","slug":"three-including-woman-died-due-to-lightning-in-ghazipur-youth-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, युवक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: बिजली गिरने से महिला समेत तीन की मौत, युवक की हालत गंभीर
Thu, 24 Jun 2021 08:29 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Thu, 24 Jun 2021 08:29 PM IST
सार
रामपुर जीवन गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम साढ़े सात बजे बिजली की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत हो गई। वहीं गौसपुर बुजुर्गा गांव में भी एक युवक की मौत जबकि दूसरा झुलस गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जनपद के जंगीपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर जीवन गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम साढ़े सात बजे बिजली की चपेट में आने से महिला और युवक की मौत हो गई। वहीं गौसपुर बुजुर्गा गांव में भी एक युवक की मौत जबकि दूसरा झुलस गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रामपुर जीवन गांव निवासी सत्यम यादव (20) और पड़ोस की ही संगीता यादव (40) सामान खरीदने शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर स्थित बाजार गई थी। सामान लेकर दोनों पैदल ही घर आ रहे थे। दोनों अभी गांव से करीब 100 मीटर दूर ही थे कि तेज आवाज के साथ कड़की बिजली की चपेट में आने से महिला और युवक गंभीर रूप से झुलस कर सड़क पर गिर पड़े। इधर, ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। गांव के लोगों की मदद से परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग दोनों का शव लेकर घर चले आए। इधर, शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर बुजुर्गा गांव में पानी टंकी के पास पांच से छह मित्र बैठकर बातचीत कर रहे थे। बारिश होने पर वहां से हटने के बजाय प्लास्टिक को ओढकर बैठे थे। कुछ देर बाद तेज आवाज के साथ कड़की बिजली की चपेट में आने से अमलेश यादव उर्फ राजू (27) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी बिस्कुट राजभर (25) गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजन घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन