फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three hundred teachers will get smart class training in varanasi

Varanasi News: 300 शिक्षकों को मिलेगा स्मार्ट क्लास का प्रशिक्षण, काशी के इन विद्यालयों में होगी व्यवस्था

Mon, 20 May 2024 06:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 May 2024 06:38 PM IST
सार

Varanasi News: इसके लिए लगभग 300 विद्यालयों के शिक्षकों को ट्रेंड किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेन बनाया जाएगा। वे अपने-अपने क्षेत्र के बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे।

विज्ञापन
three hundred teachers will get smart class training in varanasi
बेसिक शिक्षा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक स्कूलों के शिक्षकों को स्मार्ट क्लास में पढ़ाने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले के लगभग 300 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कंप्यूटर, टीवी और प्रोजेक्टर आदि के जरिये बच्चों को पढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण देकर मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


वे स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद दिशा निर्देश जारी होने के बाद डायट ने प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। इससे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को स्मार्ट क्लास में पढ़ने का अनुभव और आधुनिक होगा।
विज्ञापन


वाराणसी जिले में 1145 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और कंपोजिट स्कूल संचालित किए जाते हैं। इनमें लगभग दो लाख बच्चे पढ़ते हैं। बेसिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास के जरिये बच्चों को हाईटेक ढंग से शिक्षा देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें टीवी, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर आदि के उपयोग के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर तैयार किया जाएगा ताकि वे ऑडियो, वीडियो, पीपीटी और पेन ड्राइव आदि के इस्तेमाल से बच्चों को पढ़ा सकें। बनारस जिले के लगभग 200 विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं चलती हैं, मगर नई शिक्षा नीति के तहत बेसिक स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही अन्य उसकी तकनीक हाईटेक की जाएगी। 


बोले अधिकारी
बेसिक स्कूलों के स्मार्ट क्लास में पढ़ाने के लिए जून में खंड शिक्षा अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, वाराणसी यह प्रशिक्षण मंडल स्तर पर करेगा। इसके बाद मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। - डॉ. उमेश शुक्ला, प्राचार्य, डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed