फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three hours extra water supply on holi in varanasi

खुशखबरः होली पर भरपूर मिलेगा पानी, तीन घंटे होगी अतिरिक्त आपूर्ति

Thu, 01 Mar 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 01 Mar 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Three hours extra water supply on holi in varanasi
demo pic
होली पर शहर की साफ सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। वाराणसी नगर निगम और जलकल विभाग ने कार्ययोजना बना ली है। आम जनता को प्रतिदिन जितना पानी मिलता है उतना तो मिलेगा। साथ ही तीन घंटे अतिरिक्त आपूर्ति की जाएगी। इस व्यवस्था को संभालने के लिए कुल 11 शिकायत केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


होली के दिन पानी की सबसे अधिक खपत होती है। ऐसे में इस दिन पेयजल के लिए अलग से पूरा प्लान तैयार किया गया है, जिसमें आम दिनों में जहां सप्लाई सुबह पांच बजे से लेकर आठ बजे तक होती है, वहीं होली के दिन सुबह 5 बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक ही सप्लाई होगी, जबकि दिन में 11 बजे से लेकर 2 बजे तक तीन घंटे अतिरिक्त पेयजल सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


जबकि शाम को पांच से आठ बजे तक सप्लाई की जाएगी। साथ ही लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर के सभी ट्यूबवेल भोर में तीन बजे से लेकर रात के 11 बजे तक लगातार चलाए जाएंगे। इसके बाद भी कहीं परेशानी हुई, तो उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल के सचिव सीबी यादव ने बताया कि होली के दिन अगर शहरवासियों को किसी प्रकार की पेयजल या फिर सीवर ओवर फ्लो की समस्या हुई तो नगर निगम के शिकायत नंबर 0542-2221999 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जहां तैनात की गईं टीम तत्काल इन समस्याओं को दूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed