फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three flights diverted to Varanasi due to bad weather Power remained out for an hour after rain

मौसम का असर: वाराणसी डायवर्ट किए गए तीन विमान, बारिश के बाद शहर में एक घंटे तक गुल रही बिजली

Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 05 May 2026 12:45 AM IST
सार

Varanasi Weather Update: खराब मौसम के चलते तीन विमान वाराणसी डायवर्ट किए गए। वहीं बारिश के चलते शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई।

विज्ञापन
Three flights diverted to Varanasi due to bad weather Power remained out for an hour after rain
Flight - फोटो : Adobe stock

विस्तार

खराब मौसम के कारण सोमवार को तीन विमानों को डायवर्ट कर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 2701, जो दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान भरी थी, अयोध्या में खराब मौसम के चलते वाराणसी डायवर्ट की गई। यह विमान लगभग 11:10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा और करीब 12:15 बजे पुनः अयोध्या के लिए रवाना हुआ। 

विज्ञापन


दूसरी फ्लाइट इंडिगो की ही 6ई 886 है, जो हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 226 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे। यह फ्लाइट लगभग 13:50 बजे उतरी और 15:13 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गई। 
विज्ञापन


वहीं, अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1880 बेंगलुरु से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 167 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। इसे भी गोरखपुर में खराब मौसम के कारण वाराणसी डायवर्ट किया गया। यह विमान 14:01 बजे सुरक्षित उतरा और 15:47 बजे पुनः गोरखपुर के लिए रवाना हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद एक घंटे तक गुल रही बिजली

शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। शाम 6:30 बजे से कटी बिजली कई इलाकों में एक घंटे बाद बहाल हुई। तेज हवा चलने के बाद कुछ इलाकों में बिजली निगम ने एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी, तो कुछ जगहों पर तारों से चिंगारी निकलने, तार टूटने और ट्रिपिंग की वजह से बिजली गुल हो गई। सोमवार की शाम करीब 7 बजे वरुणापार इलाके में बारिश तेज रही और पांडेयपुर, सिकरौल, अर्दली बाजार, मीरापुर बसही आदि जगहों पर बिजली की आवाजाही बनी रही। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर, कलेक्टरी फार्म, बरबसपुर, महेशपुर, लोहता, लहरतारा, भिटारी के साथ ही नदेसर, घौसाबाद, चौकाघाट, अंधरापुल में तेज हवा और बारिश के चलते बिजली ठप रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed