फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   three flights diverted due to bad weather at varanasi airport

Flight diverted: हवा में कई चक्कर लगाने के बाद वाराणसी से तीन विमान डायवर्ट, सामने आई ये वजह

Tue, 25 Apr 2023 10:15 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 25 Apr 2023 10:15 AM IST
सार

भुवनेश्वर से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6 ई 7972 अपने निर्धारित समय शाम 5:25 बजे से 30 मिनट की देरी से शाम 5:55 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरा और 7:30 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में लैंडिंग की अनुमति मांगी लेकिन दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
three flights diverted due to bad weather at varanasi airport
विमान - फोटो : Social Media

विस्तार

मौसम खराब होने के कारण बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई। इसके कारण विभिन्न शहरों से वाराणसी पहुंचे विमान हवा में कई चक्कर लगाने के बाद अलग-अलग एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिए गए। वहीं हैदराबाद से पहुंचा इंडिगो का विमान दो घंटे तक हवा में चक्कर काटने के बाद लैंड हो सका। डायवर्ट विमान बाद में मौसम सामान्य होने पर वापस बुलाया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2023 Today: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, जानें- कितने बजे आएगा, कैसे करें चेक ?
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भुवनेश्वर से वाराणसी आने वाला इंडिगो का विमान 6 ई 7972 अपने निर्धारित समय शाम 5:25 बजे से 30 मिनट की देरी से शाम 5:55 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरा और 7:30 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में लैंडिंग की अनुमति मांगी लेकिन दृश्यता कम होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान को पटना डायवर्ट किया गया। इसी तरह शारजाह से वाराणसी पहुंचा एयर इंडिया का विमान आईएक्स 184 भी लैंड नहीं कर सका और इसे लखनऊ डायवर्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

three flights diverted due to bad weather at varanasi airport
वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर। - फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT

बंगलुरू से वाराणसी पहुंचा इंडिगो विमान 6 ई 968 को दिल्ली डायवर्ट किया गया। एयर इंडिया का लखनऊ डायवर्ट हुआ विमान रात्रि 10:20 वापस वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।इसी तरह अन्य विमान भी देर रात वाराणसी वापस लौटे। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया की शाम 7:30 बजे के बाद अचानक मौसम ख़राब होने के कारण कई विमान लैंड नही कर सके जिन्हें नजदीकी एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। बाद में मौसम सामान्य होने पर विमान वापस बुलाए गए। 

लखनऊ का विमान वाराणसी डायवर्ट, यात्री परेशान

बाबतपुर। खराब मौसम की वजह से सोमवार को बंगलुरू से लखनऊ जा रहे विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया। जब मौसम ठीक हुआ, तब विमान लखनऊ के लिए उड़ान भर सका। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो का विमान 6 ई196 बंगलुरू एयरपोर्ट से 172 यात्रियों को लेकर लखनऊ हवाई क्षेत्र में पहुंचा, लेकिन खराब मौसम का हवाला देकर एटीसी ने विमान उतारने की अनुमति नहीं दी। एटीसी ने विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed