फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three decades ago, people used to come from house to house to awaken Rojedar

तीन दशक पहले घर-घर रोजेदारों को जगाने आती थी टोलियां

Fri, 23 Apr 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three decades ago, people used to come from house to house to awaken Rojedar
रमजान का मुकद्दस महीना और उसकी रवायत आज भी कायम है। रमजान की सहरी में लोगों के जगाने के तरीके पहले जुदा थे। रोजेदारों को जगाने के लिए सड़कों पर काफिले निकलते थे, कव्वाली गाई जाती थी, हम्द व नात ए शरीफ पढ़ी जाती थी। जब बात इससे भी नहीं बनती तो ऐलान किया जाता कि सहरी का वक्त है रोजेदारों सहरी के लिए जाग जाओ शहर में तीन दशक पहले की रवायत अब पूरी तरह से गुम हो चुकी है। आधुनिकता के चलते अब न तो टोलियां रहीं और न ही रमजान में जगाने वाली पुरानी तकनीक। मस्जिदों से रोजेदारों को जगाने की यह रवायत तो आज भी कायम है मगर, रोजेदारों को जगाने वाली टोलियां अब बीते दिनों की बात हो गईं हैं। आज सेलफोन, आइपॉड से जहां अजान की आवाजें आ रही हैं वहीं इन्हीं तकनीक और साधन से सहरी में जगाने का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि एक समय था जब रमजान शुरू होते ही देर रात घड़ी की सूइयां जब तीन बजे के करीब पहुंचती हैं तो रोजेदारों को जगाने के लिए टोलियां निकलती थीं। यही नहीं मस्जिदों से भी रोजेदारों को जगाने के लिए ऐलान होता, माइकों से आवाज आती, जनाब, नींद से बेदार हो जाइए, सहरी का वक्त हो चुका है। कहीं-कहीं ढोल व नगाड़े भी बजाए जाते थे और आवाज लगाकर रोजदारों को उठाने की कोशिश की जाती। रोजेदारों सहरी का वक्त हो गया है, सेहरी खा लो, हजरात, सिर्फ आधे घंटे बचे हैं जल्दी सेहरी से फारिग हो जाएं...। गौरीगंज के मरहूम सैयद नवाब अली को लोग आज भी याद करते हैं। सैयद नवाब अली ने न सिर्फ रमजान बल्कि हमेशा फजर की नमाज के लिए लोगों को जगाया करते थे।
विज्ञापन

आधुनिक तकनीक है जिम्मेदार
अर्दली बाजार के अमन बताते हैं कि रमजान में लोगों को जगाने वाली टोलियों जैसी बेहतरीन रवायत के गायब होने के पीछे आधुनिक तकनीक जिम्मेदार है। पहले जब समय जानने का कोई तरीका नहीं था तब सहरी के लिए जगाने वाले काफिले की अहमियत थी। लोगों को सोते से जगाने का यह एक अच्छा तरीका था लेकिन अब लाउडस्पीकर से ही मसजिद से जगाने भर से काम चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed